India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे: उन दलों का स्वागत है, जो संविधान की प्रस्तावना में विश्वास रखते हैं

08:37 PM Jun 05, 2024 IST
Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे: बहुमत से दूर रह गया इंडिया गठबंधन अब अन्य राजनीतिक दलों का स्वागत करने को तैयार है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि इंडिया गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है जो भारत के संविधान की प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते हैं।

Highlights
. मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया बड़ा बयान
. उन दलों का स्वागत है, जो संविधान की प्रस्तावना में विश्वास रखते हैं
. इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव में 234 सीटें हासिल हुई है

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया बड़ा बयान

इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक बुधवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हो रही है। इसी बैठक के दौरान खड़गे ने यह बातें कही।उन्होंने सहयोगी दलों से कहा,मैं इंडिया गठबंधन के सभी साथियों का स्वागत करता हूं। हम एक साथ लड़े, तालमेल से लड़े और पूरी ताकत से लड़े। आप सबको बधाई। चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने भाजपा को बहुमत नहीं देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ संदेश दिया है।

उन दलों का स्वागत है, जो संविधान में विश्वास रखते हैं:मल्लिकार्जुन  

बुधवार शाम हो रही इंडिया गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, सीताराम येचुरी, एमके स्टालिन, संजय सिंह, शरद पवार, तेजस्वी यादव, प्रियंका गांधी वाड्रा आदि शामिल हुए। इंडिया गठबंधन ने बैठक अपनी आगे की रणनीति तय करने के लिए बुलाई है।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी समेत इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव में 234 सीटें हासिल हुई है। दूसरी ओर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 292 सीटें जीती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article