India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

10 जुलाई 2023 - आज की 10 बड़ी खबरें

10:56 AM Sep 10, 2023 IST
Advertisement
1 पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन सहित कई राष्ट्राध्यक्षों ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि 
राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत 9 सितंबर से हो चुकी है। आज G20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने G20 के पहले दिन सभी वैश्विक नेताओं का भारत की धरती पर स्वागत किया था। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘भारत दुनिया से वैश्विक विश्वास की कमी को विश्वास और निर्भरता में बदलने का आह्वान करता है 
2 इंडोनेशिया के जी20 घोषणापत्र से तुलना पर जयशंकर की दो टूक 
G 20 नेताओं के घोषणापत्र में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का जिक्र करने से परहेज किया गया, जिसको कई विशेषज्ञ भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत बता रहे हैं। घोषणापत्र में सभी देशों से एक-दूसरे की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करने के सिद्धांत का पालन करने का आह्वान भी किया गया 
3 G20 समिट से भारत को मिला खास तोहफा, ब्रिटेन से वापस आएगा मराठा छत्रपति शिवाजी का ऐतिहासिक वाघनख
अंग्रेजी शासनकाल के दौरान कई बहेतरीन और ऐतिहासिक धरोहर ब्रिटेन पहुंची थी, जिन्हें वापस लाने की बात चल रही है। इसमें भारत को एक बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने कहा है कि मराठा राजा छत्रपति शिवाजी से जुड़ी एक दुर्लभ कलाकृति को यूनाइटेड किंगडम से वापस लाया जाएगा 
4 बाली और दिल्ली की घोषणा पत्र की तुलना पर जयशंकर की खरी-खरी 
G20 समिट के पहले दिन दिल्ली घोषणा पत्र को सभी नेताओं की सहमति से पास करा लिया गया। घोषणा पत्र में 73 मुद्दों पर G20 में शामिल देशों के नेताओं की आम सहमति बनी। इन मु्ददें पर रूस-यूक्रेन का मुद्दा भी शामिल है। इसमें रूस-यूक्रेन को लेकर अपनाई गई भाषा, इंडोनेशिया में पिछले साल आयोजित G20 की भाषा से अलग है 
5 200 घंटे की वार्ता: रूस-यूक्रेन समेत इन मुद्दों पर सहमत हुए सभी देश, शेरपा अमिताभ कांत का बड़ा खुलासा
 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रहे जी20 समिट के दौरान एक घोषणा पत्र जारी किया गया है। इसके बारे में जी20 के शेरपा अमिताभ कांत (G20 Sherpa Amitabh Kant) ने बताया कि 200 घंटों की लगातार वार्ता के बाद इस घोषणा पत्र को अंतिम रूप दिया गया है। भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने बताया कि रूप-यूक्रेन पर विभाजित जी20 नेताओं की एक संयुक्त विज्ञप्ति बनाई गई है 
6 कानपुर में इंसानियत शर्मसार, कलयुगी मां ने ‘जिंदा’ दफनाया एक घंटे का नवजात, हालत देखकर रो देंगे
 जाको राखे साइयां, मार सके न कोय… कलयुगी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को जिंदा दफन कर दिया, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। उसके रोने की आवाज एक महिला तक पहुंची और उसने उसकी जिंदगी बचा ली, लेकिन जब महिला ने उसे मिट्टी के नीचे निकाला तो वह नवजात की हालत देखकर रोने लगी।
 7 ओपी राजभर के खिलाफ लखनऊ में लगा ‘आपत्तिजनक’ पोस्टर, कुछ दिन पहले बताया था-‘नाश करने वाला’
उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है। सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को घोसी विधानसभा उपचुनाव में 42 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। 
8 मध्य प्रदेश में 5 लाख महिलाओं की बल्ले-बल्ले, खाते में आएंगे 1000 रुपये
 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) और कांग्रेस (Congress), दोनों दल लगातार चुनाव के मद्देनजर लोकलुभावनी योजनाओं का ऐलान कर रहे हैं 
9 मोरक्को में अब तक भूकंप से 2 हजार की मौत; चीख पुकार, आंखों में आंसू, अपनों की तलाश, रुलाने वाली तस्वीरें
रोते-बिलखते लोग, ढह चुकी बिल्डिंगें, हर तरफ चीख पुकार, ईंट-पत्थरों के बीच अपनों को तलाशते लोग, जहां देखो वहां तबाही का मंजर…यह तस्वीर है अफ्रीकी देश मोरक्को की, जो 7.2 की तीव्रता का भूकंप आने के बाद पूरी दुनिया ने देखी। बर्बादी का ऐसा मंजर कि लोगों की आंखों में आंसू आ गए। मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने की कोशिश जारी है। आपदा को देखते हुए सरकार ने 3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर रखा है।
10 बांग्लादेश हमसे भी आगे निकल गया… जी-20 में इस देश को बुलावे पर भड़की पाकिस्तानी जनता, सामने आए ये रिएक्शन
 भारत की राजधानी नई दिल्ली में आज से जी-20 सम्मेलन की आधिकारिक शुरुआत हो गई। एक तरफ दुनिया के 20 बड़े आर्थिक ताकत वाले देश भारत मंडपम में बैठकर दुनिया की आर्थिक गति की एक नई लक्ष्मण रेखा खींच रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान आतंकवाद को पालते-पालते अब पछता रहा है 
  
Advertisement
Next Article