For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

18वीं लोकसभा : राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष पर साधा निशाना, संविधान पर हमला स्वीकार नहीं

04:52 PM Jun 24, 2024 IST
18वीं लोकसभा   राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष पर साधा निशाना  संविधान पर हमला स्वीकार नहीं

नई सरकार के गठन के बाद लोकसभा का 18वीं सत्र आज से शुरू हो गया। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कैबिनेट मंत्रियों और विपक्षी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि संविधान पर हमला स्वीकार नहीं है।

Highlights
. 18वीं लोकसभा सत्र के पहले दिन संसद में हंगामा
. राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष पर साधा निशाना
. संविधान पर हमला स्वीकार नहीं

18वीं लोकसभा सत्र के पहले दिन संसद में हंगामा

नई सरकार के गठन के बाद लोकसभा का 18वीं सत्र आज से शुरू हो गया। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कैबिनेट मंत्रियों और विपक्षी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि संविधान पर हमला स्वीकार नहीं है। इस दौरान एक खास बात ने सभी का ध्यान खींचा। विपक्ष के सभी सांसदों ने संविधान की पुस्तक हाथ में लेकर शपथ ली, जबकि सत्ता पक्ष के किसी भी सांसद ने ऐसा नहीं किया।जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पत्रकारों ने इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह को आड़े हाथों लेते हुए इसका जवाब दिया।

First Parl session after LS elections to begin today: PM Modi, other MPs to  take oath; NEET-UG 2024 controversy, Speaker election in focus -  BusinessToday

 

राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जिस तरह से संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं, वो हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है, इसलिए हमने शपथ लेते हुए संविधान पकड़ा हुआ है।“जब राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या ऐसा कर आप कोई संदेश देना चाह रहे हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल संदेश है। मैं एक बात आपसे कह दूं कि कोई भी शक्ति भारत के संविधान को छू नहीं सकती। हमारे लिए भारत का संविधान ही सब कुछ है और जो कोई भी इस पर आक्रमण करेगा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं।

lok sabha election 2024 How House terms and poll schedules are decided-  Election 2024: चुनाव आयोग कैसे तैयार करता है मतदान कार्यक्रम, सदन की शर्तें  तय करने के क्या हैं नियम? | Jansatta

बता दें कि 25 जून, 1975 को देश में आपातकाल लगाया गया था। आपातकाल के दौरान अनेकों लोगों को जेल में डाल दिया गया था। यही नहीं, उस दौरान मीडिया पर भी कुठाराघात किया गया। कई पत्रकारों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया गया था। तब से लेकर अब तक 25 जून को बीजेपी 'काला दिवस' के रूप में मनाती है।

18 जून से शुरू हो सकता है लोकसभा का पहला संसद सत्र, क्या क्या होगा? | first  session of 18th lok sabha likely to commence on june 18 | TV9 Bharatvarsh

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×