India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

AAP MLA: अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची नोएडा पुलिस, बेटे की तलाश अभी भी जारी

08:45 PM May 11, 2024 IST
Advertisement

AAP MLA: बीते दिनों आप विधायक और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि विधायक के बेटे पर पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगा था। इसके साथ ही मारपीट वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

 

Highlights

. AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची नोएडा पुलिस
. बेटे की तलाश अभी भी जारी

AAP विधायक के घर पहुंची नोएडा पुलिस

AAP के विधायक अमानतुल्लाह खान(AAP MLA ) के बेटे कि तलाश में नोएडा पुलिस घर पहुंची। बता दें कि बेटे पर पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगा था।नोएडा के सेक्टर-95 पेट्रोल पंप पर मारपीट के मामले में नोएडा पुलिस शनिवार को अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची। इसके साथ ही पुलिस ने आप विधायक के घर पर नोटिस भी चस्पा किया है। फिलहाल अमानतुल्लाह ख़ान का बेटा अनस खान घर पर नहीं मिला। पुलिस बेटे (अनस खान) की तलाश कर रही है।

शिकायतकर्ता ने लगाया है यह आरोप

बता दें शिकायतकर्ता विनोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि घटना सुबह नौ बजकर 27 मिनट पर उस समय हुई जब विधायक का बेटा अपनी कार में वहां पहुंचा और उसके बाद लाइन में लगने के बजाय सेल्समैन से पहले उसकी कार में ईंधन डालने के लिए कहा। वहीं पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा), 504 (जानबूझकर अपमान करना, यह जानते हुए भी कि इस तरह के उकसावे से सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है), 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और 427 (शरारत) के तहत दर्ज की गई है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article