India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Ayodhya में भीषण गर्मी से श्रद्धालुओं के बचाव के लिए किये जा रहे खास इंतजाम

06:19 PM May 31, 2024 IST
Advertisement

Ayodhya: भगवान राम की नगरी Ayodhya में गर्मी का प्रकोप जारी है। सूर्य भगवान मानो आसमान से आग बरसा रहे हैं। ऐसे में रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं और आमजनों को गर्मी से निजात दिलाने के प्रबंध भी किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं स्थानीय स्तर पर तमाम तरह की व्यवस्था करने में जुटी हैं।

Highlights

Ayodhya: श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था

राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए यात्री सुविधा केंद्र बनाया गया है, जहां 500 कुर्सियां लगाई गई हैं। विशालकाय पंखे और कूलर के अलावा मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि गर्मी से कोई श्रद्धालु या आमजन पीड़ित होता है तो उसे तत्काल समुचित इलाज दिया जा सके। रामलला के दर्शन मार्ग पर अस्थायी तौर पर छाजन लगाए गए हैं, जो लगभग 800 मीटर से ज्यादा है। इतना ही नहीं रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर निगम के द्वारा जगह-जगह ठंडा पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

DM नीतीश कुमार का सलाह

Ayodhya के डीएम नीतीश कुमार बढ़ती गर्मी को देखते हुए तरल पदार्थ और पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। इतना ही नहीं अयोध्या पुलिस भी बाकायदा भीड़भाड़ वाले स्थलों पर खड़े श्रद्धालुओं से अपील कर रही है कि वह खाली पेट दर्शन-पूजा ना करें। तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने जा रहा है, ऐसे में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर भी जिला प्रशासन चिंतित है। जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था की गई है।

ठंडे पानी के लिए लगाए गए वाटर कूलर

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गर्मी अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। यात्री सुविधा केंद्र का निर्माण किया गया है, जहां 500 लोगों के बैठने और गर्मी से राहत देने के लिए बड़े-बड़े कूलर लगाए गए हैं। ठंडे पानी की मशीन लगाई गई है। यात्रियों को ओआरएस का घोल भी दिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को गर्मी से दिक्कत नहीं हो। राम जन्मभूमि परिसर में भी ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगाए गए हैं।

Ayodhya में कई तरह के इंतजाम

डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हीटवेव से बचने के लिए Ayodhya में कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। नगर निगम की ओर से जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था की गई है। राम मंदिर में दर्शन करने वाले राम भक्तों को गर्मी से बचाने के लिए शेड की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। नहर, पोखरे और तालाब को भरने को कहा गया है।

श्रद्धालुओं ने किये गए इंतजाम को सराहा

गर्मी में किए गए इंतजाम से रामनगरी पहुंचे श्रद्धालु बेहद खुश हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि जिस तरह से गर्मी से बचने के लिए तमाम उपाय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने किए हैं, वह सराहनीय है। गर्मी बहुत ज्यादा है, लेकिन, व्यवस्थाएं बहुत ही अच्छी तरीके से की गई है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article