India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

गुजरात में AAP को बड़ा झटकाः MLA भूपेंद्र भायाणी ने दिया इस्तीफा, इस दल में होंगे शामिल

04:58 PM Dec 13, 2023 IST
Advertisement

गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के 5 विधायकों में से एक, भूपेंद्र भायाणी ने बुधवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की और जल्द ही भाजपा में शामिल होने का इरादा जताया। भायाणी के जाने के बाद, 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में AAP का प्रतिनिधित्व अब केवल 4 विधायकों का रह गया है।

इस्तीफे के बाद क्या बोले भायाणी?

इस्तीफे के बाद अपने बयान में उन्होंने कहा, ''आज, विपक्ष के नेता का भी कोई पद नहीं है, इसलिए गुजरात में लंबित मुद्दों को उठाने वाला कोई नहीं है। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए विकास कार्य करना चाहता हूं। इसलिए, मैंने इस्तीफा दे दिया है।'' मिली जानकारी के मुताबिक, भायाणी ने गुजरात विधानसभा परिसर में अध्यक्ष शंकर चौधरी को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया।

बैकफुट पर AAP

जूनागढ़ जिले के विसावदर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित भायाणी ने विधानसभा चुनाव के बमुश्किल एक साल बाद ये कदम उठाया। उनके जाने के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी बैकफुट पर आ गई है। बता दें, पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में AAP को मात्र 5 सीटों पर सफलता मिली थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article