India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar Politics : JDU नेता का बड़ा दावा, I.N.D.I.A पर आंच के सवाल पर लिया 2 राज्यों का नाम

09:47 PM Jan 25, 2024 IST
Advertisement

बिहार की सियासत नए रंग ले रही है। राजनीति के गलियारों में हलचल तेज है। ऐसे में गुरुवार का पूरा दिन गहमागहमी वाला रहा। प्रदेश में सियासी बदलाव को लेकर कई सूचनाएं आईं। इस बीच जदयू के राजनीतिक सलाहकार, राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता केसी त्यागी रात होते-होते दिल्ली पहुंच गए। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर कई नेता भी दिल्ली पहुंचे हुए हैं। ऐसे में बिहार में गठबंधन की सरकार और आईएनडीआईए में टूट की अटकलों को बल मिला है।

  Highlights 

क्या नीतीश कुमार एनडीए में जाएंगे?

बहरहाल, दिल्ली पहुंचे केसी त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि आईएनडीआईए सलामत है। जदयू उसका हिस्सा है। क्या नीतीश कुमार एनडीए में जाएंगे? इस सवाल पर केसी त्यागी ने कहा कि अभी कुछ ऐसा नहीं है। दिल्ली आने वाली फ्लाइट में भाजपा नेताओं से मुलाकात से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरा चार दिन से रिजर्वेशन है। जहाज में कौन बैठा है, कौन नहीं बैठा है, ये तो बैठने वाले तय करें।उन्होंने कहा कि फ्लाइट में कुछ लोगों से मुलाकात हुई थी। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य की सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के कमेंट पर हम कमेंट नहीं करते। नीतीश जी का कमेंट लालू जी पर या सोनिया जी पर नहीं था।

ठाकुर ने अपने पुत्र को राजनीति में नहीं आने दिया

वो कर्पूरी ठाकुर की प्रशंसा कर रहे थे कि ठाकुर ने अपने पुत्र को राजनीति में नहीं आने दिया। किसी को चुभता है तो...। बिहार में सब सही है। काफी समय बाद इतनी बढ़िया रैली हुई है। कई सालों से इतनी बढ़िया रैली नहीं हुई। हमारे नेता कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला है। इसका आनंद लेने दीजिए। केसी त्यागी ने रोहिणी आचार्या को लेकर फिर से पूछे गए एक सवाल के जवाब सवाल करते हुए कहा कि हू इज शी? इस पर उन्हें बताया गया कि रोहिणी लालू यादव की बेटी हैं।

बड़ों के मामलों में नहीं बोलना चाहिए

इस पर त्यागी ने कहा कि बच्चों को बड़ों के मामलों में नहीं बोलना चाहिए। ये हमारी रीति-रिवाज हैं। आईएनडीआईए में कहीं कोई आंच नहीं है। आंच पश्चिम बंगाल में है और पंजाब में है। जाते-जाते उन्होंने कहा कि जदयू आईएनडीआईए का हिस्सा है। उनसे पूछा गया कि विशेष राज्य के दर्जे की मांग यदि भाजपा मान लेती है तो क्या तब जदयू एनडीए में आ सकती है? इस पर उन्होंने कहा कि राजनीति में ये कोई शर्त नहीं होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article