India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

ब्रिटिश PM ऋषि सुनक रविवार को जाएंगे अक्षरधाम मंदिर, कई विदेशी नेता भी राजघाट जाएंगे

11:39 PM Sep 09, 2023 IST
Advertisement
जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हैं। रविवार सुबह पीएम ऋषि सुनक अक्षरधाम मंदिर जाएंगे, जबकि कई विश्व नेता राजघाट में महात्मा गांधी के स्मारक का दौरा करेंगे। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, पीएम ऋषि सुनक के अक्षरधाम मंदिर दौरे के दौरान उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति के भी उनके साथ रहने की संभावना है।
सूत्रों ने बताया कि हालांकि अधिकारी इस योजना पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सूत्रों ने कहा कि ब्रिटिश उच्चायोग ने मंदिर अधिकारियों को ब्रिटिश पीएम और उनकी पत्नी की यात्रा के बारे में भी सूचित किया है। मंदिर के मुख्य द्वार ‘मयूर द्वार’ पर जोड़े के स्वागत की तैयारी की जा रही है।
आपको बता दे कि पीएम सुनक शुक्रवार दोपहर भारत पहुंचे थे। वही , केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस और अन्य वरिष्ठ राजनयिकों ने उनका स्वागत किया।
पीएम सुनक ने शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर उनके साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।
सूत्रों ने आगे बताया कि रविवार सुबह स्पेन, इंडोनेशिया और अन्य देशों के नेताओं सहित कई विदेशी गणमान्य व्यक्ति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे।
Advertisement
Next Article