India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

घाटकोपर हादसे में कंपनी के मालिक पर केस हुआ दर्ज, बिल बोर्ड के गिरने से 8 लोगों की मौत व 64 लोग घायल; सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

03:06 AM May 14, 2024 IST
Advertisement

Mumbai Ghatkopar accident : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तेज़ आंधी के बीच एक बिलबोर्ड के गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 70 लोग घायल हो गए। मुंबई में सोमवार 13 मई को दोपहर 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के बाद बारिश भी शुरू हुई और अंधेरा छा गया। इसी दौरान 250 टन वजन वाला बिलबोर्ड पेट्रोल पंप पर गिर गया।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही थी। लेकिन आज दोपहर अचानक मुंबई में पहले तेज हवाएं चली और उसके बाद कुछ जगहों पर बारिश भी देखने को मिली। इस धूल भरी आंधी की वजह से कई लोगों के मरने की भी खबर सामने आ रही है। इसी बीच मुंबई कई हिस्सों में बड़े स्ट्रक्चर गिरने की भी खबर आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, वाडला में बिल्डिंग के लिए बनी बाहर लगी लोहे की सीढ़ीनुमा स्ट्रक्चर सड़क पर गिर गई है। वहीं, घाटकोपर के रमा बाई में कुछ दुकानों पर बिल बोर्ड गिर गया है। इतना ही नहीं मुंबई में तेज आंधी और तूफान की वजह से कई इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स को दूसरे शहरों में डायवर्ट किया गया है।

बीएमसी ने बताया है कि ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पंतनगर में घाटकोपर पूर्व के पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप पर लोहे की होर्डिंग गिरने से 57 लोग घायल हो गए। इस घटना में 8 लोगों के मरने की भी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, अब तक अस्पताल में 4 और घटनास्थल पर 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 1 की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। राजवाड़ी अस्पताल में अब तक 64 लोगों को भर्ती कराया गया है। लगभग 20 से 22 लोग अभी भी फंसे हुए हैं, जिनके राहत बचाव का काम चल रहा है। घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने के मामले में इसके मालिक भावेश भिड़े पर IPC की चार धाराओं में पंतनगर थाने में केस दर्ज किया गया है।

बीएमसी पीआरओ ने जानकारी देते हुए कहा कि घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना में बीएमसी रेलवे और विज्ञापन कंपनी एगो मीडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करेगी। आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी जाएगी। वहीं, सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डीआर स्वप्निल नीला का कहना है, "जिस जमीन पर होर्डिंग लगाई गई थी, वह जीआरपी की है। यह सेंट्रल रेलवे की नहीं है।"

होर्डिंग गिरने की घटना को लेकर एनडीआरएफ इंस्पेक्टर गौरव चौहान कहते हैं, "घटना की सूचना शाम करीब 5 बजे मिली। एक बड़ा विज्ञापन होर्डिंग एक पेट्रोल पंप पर गिर गया। लगभग 65 लोगों को बचाया गया है। एनडीआरएफ ने 3 लोगों को बचाया है और 4 शवों को ढूंढ निकाला है। हम असमर्थ हैं।" किसी भी आग की घटना से बचने के लिए हाइड्रोलिक और गैसोलीन उपकरण का उपयोग करें। हम मलबे को हटाने के लिए क्रेन का उपयोग कर रहे हैं। एनडीआरएफ ने 3 पीड़ितों को बचाया है, इससे पहले 65 लोगों को बचाया गया था।''

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे को लेकर दुःख व्यक्त करते हुए ट्वीटर पर लिखा है मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में होर्डिंग गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं तथा राहत और बचाव कार्य की सफलता की कामना करती हूं।

घटना को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने घायलों का उपचार सरकारी खर्चे पर और मृतकों को ₹500000 मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं, इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। साथ ही मुंबई में जहां भी होर्डिंग लगी है उसकी ऑडिट करने के लिए आदेश दिया गया है।

इस मामले में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने के हादसे में अब तक 47 नागरिकों को निकाला जा चुका है। मुंबई पुलिस, नगर निगम, आपदा प्रबंधन जैसे विभाग समन्वय कर रहे हैं और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, घायलों का इलाज राजावाड़ी अस्पताल में किया जा रहा है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी। इस घटना को लेकर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, घाटकोपर पूर्व में एक पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने की घटना को लेकर पंतनगर पुलिस स्टेशन में मालिक भावेश भिड़े और अन्य के खिलाफ आईपीसी 304, 338, 337, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच में पंतनगर थाना जुटी हुई है।

Advertisement
Next Article