India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

कोलकाता कांड मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन, आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और SHO को किया गिरफ्तार

03:14 AM Sep 15, 2024 IST
Advertisement

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले महीने यहां स्नातकोत्तर की प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के सिलसिले में शनिवार को आर जी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और कोलकाता पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया।
कोलकाता पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल गिरफ्तार
मंडल ताला थाना के प्रभारी अधिकारी हैं। गौरतलब है कि औपनिवेशिक काल का आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 09 अगस्त की सुबह 31 वर्षीय महिला चिकित्सक का शव मिला था। यह अस्पताल ताला थाना के अधिकार क्षेत्र में स्थित है।
आर जी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष गिरफ्तार
सूत्रों ने बताया, 'सीबीआई ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और ताला थाना के प्रभारी अधिकारी अभिजीत मंडल को एक प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में गिरफ्तार किया है।' इससे पहले सीबीआई ने घोष को 2021 से मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के रूप में कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के सिलसिले में अब तक तीन लोग गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के सिलसिले में अब तक तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। कोलकाता पुलिस के नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को पहले शहर की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। विरोध-प्रदर्शनों के बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बाद में मामला सीबीआई को सौंप दिया था।

Advertisement
Next Article