India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

52 दिन बाद जेल से रिहा हुए चंद्रबाबू नायडू, बोले- न तो मैंने कुछ गलत किया और...

06:27 PM Oct 31, 2023 IST
Advertisement

HIGHLIGHTS

 

कथित कौशल विकास घोटाले में 52 दिन जेल में बिताने के बाद आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू मंगलवार को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय से मिली अंतरिम जमानत के बाद राजमुंदरी केंद्रीय कारागार से बाहर आ गए। जेल से बाहर आने के बाद उनके परिवार के सदस्यों और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेताओं और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जेल के बाहर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने 40 साल लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा, ''न तो मैंने कुछ गलत किया और न ही किसी को कुछ गलत करने दिया।''

नायडू ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तथा देश-विदेश के अन्य हिस्सों में तेलुगु लोगों को उनके समर्थन और एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह उनके समर्थन और मुख्यमंत्री के रूप में उनके किए गए विकास कार्यों को उजागर करने के लिए हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। TDP प्रमुख ने राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को भी उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने विशेष रूप से जनसेना पार्टी (JSP) नेता और अभिनेता पवन कल्याण का उल्लेख किया, जिन्होंने घोषणा की है कि JSP और TDP अगले साल एक साथ चुनाव लड़ेंगे। बाद में नायडू वाहनों के एक बड़े काफिले में अमरावती के लिए रवाना हो गए, पूरा इलाका जय बाबू जय, जय बाबू के नारों से गूंज उठा।

इससे पहले उच्च न्यायालय ने नायडू को कुछ शर्तों के साथ स्वास्थ्य आधार पर चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दी थी। नायडू को 1 लाख रुपये की जमानत राशि जमा करने का निर्देश दिया गया। अदालत ने उनसे मामले से जुड़े किसी भी व्यक्ति को प्रभावित नहीं करने और 29 नवंबर को अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने को कहा। यह आदेश पिछले 52 दिनों से जेल में बंद 73 वर्षीय नेता के लिए राहत लेकर आया। अपराध जांच विभाग (CID) ने नायडू को उनके मुख्यमंत्री रहते हुए हुए कथित कौशल विकास घोटाले में 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था। अगले दिन विजयवाड़ा की एक अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article