For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

JMM नेता हेमंत सोरेन आज शाम पांच बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

05:00 PM Jul 04, 2024 IST
jmm नेता हेमंत सोरेन आज शाम पांच बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

Hemant Soren: हाल ही में लैंड डील मामले में जमानत पर रिहा हुए हेमंत सोरेन ( Hemant Soren ) झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वर्किंग प्रेसीडेंट हेमंत सोरेन बृहस्पतिवार को राजभवन में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अधिकारी सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी सामने आई

Highlights: 

  • झारखंड राज्य के सीएम पद की दुबारा कमान संभालेंगे हेमंत सोरेन 
  • झारखंड I. N. D. I. A  गठबंधन की सहयोगी दलों की बैठक में लिया गया फैसला 
  • हाल ही लैंड डील मामले में जमानत पर हुए है रिहा 
  • फिलहाल झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व में संभाल रहें मुख्यमंत्री पद की कमान 

कांग्रेस पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि हेमंत सोरेन के आवास पर गठबंधन सहयोगियों की बैठक में यह फैसला लिया गया है। अधिकारी ने कहा, ''झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शाम पांच बजे राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे

राज्यपाल ने राज्य सरकार बनाने के लिए किया है आमंत्रित

झामुमो ने इससे पहले दिन में बताया था कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है और वह सात जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। झामुमो नीत गठबंधन ने बाद में फैसला किया कि सोरेन आज (बृहस्पतिवार) ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Champai Soren पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा

Advertisement

इससे पहले चंपई सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और धनशोधन के एक मामले में जमानत पर रिहा हुए हेमंत सोरेन ( Hemant Soren ) ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। झामुमो नीत गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल राधाकृष्णन से मुलाकात की थी। हेमंत सोरेन की अगुवाई में गए शिष्टमंडल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता सत्यानंद भोक्ता तथा विधायक विनोद सिंह शामिल रहे। बता दें कि हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी शिष्टमंडल में शामिल थीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Shubham Kumar

View all posts

Advertisement
×