India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

POK पर CM हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, 'भारत में शामिल करने के लिए NDA को चाहिए 400 सीटें'

11:57 PM May 11, 2024 IST
Advertisement

Assam CM Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायरब्रांड नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 से अधिक सीटें देने की अपील की।

Highlights:

हिमंता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की अपील का उद्देश्य समझाते हुए कहा कि यदि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत में शामिल करना है तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक
गठबंधन (राजग) को इतनी सीटें हर हाल में चाहिए।

बिहार में रैली को किया संबोधित

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पक्ष में यहां बखरी स्थित शकरपुरा उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आखिर प्रधानमंत्री श्री मोदी को 400 सीटें क्यों चाहिए क्योंकि देश में विकास के हुए कार्यों को आगे बढ़ने, पीओके को भारत में शामिल करने, काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बने ज्ञानवापी मस्जिद एवं मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि परिसर से ईदगाह को हटाने के लिए इतनी सीटें तो हर हाल में चाहिए।’’

'लव जिहाद' को करेंगे खत्म

भाजपा नेता ने कहा कि यदि इस बार 400 से अधिक सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनी तो देश से लव जिहाद को समाप्त कर दिया जाएगा।

मुसलमानों को भारत में आरक्षण मिलनी चाहिए

उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि श्री यादव कहते हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो मुसलमान को आरक्षण दिया जाएगा, लेकिन मुसलमान को आरक्षण भारत में नही पाकिस्तान में मिलना चाहिए।

PM मोदी के आरक्षण में एससी एसटी शामिल

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मोदी सरकार का आरक्षण अनुसूचित जाति (एससी)- अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ वर्ग (ओबीसी) के लिए है। कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों को बरगलाती रही है और तुष्टिकरण की राजनीति करती है।’’ उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरू बनाना भाजपा का लक्ष्य है। हिंदु सभ्यता पर आधारित देश बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारा देश सबके लिए है। देश में हिंदू हैं इसलिए हमारा देश सेक्युलर है।

 

Advertisement
Next Article