India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Congress: इंदौर नगर निगम घोटाले को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

06:21 PM Aug 06, 2024 IST
Advertisement

Congress: इंदौर नगर निगम घोटाले को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई नेता शामिल हुए। पार्टी ने ऐलान किया कि आगामी दिनों में प्रदर्शन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

Highlights

इंदौर नगर निगम घोटाले को लेकर Congress का विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस(Congress) ने इंदौर नगर निगम घोटाले को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पुलिस से भी भिड़ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन का आयोजन नगर निगम परिसर में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई नेता हुए शामिल

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस(Congress) के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सुरजीत सिंह चड्ढा और जिला अध्‍यक्ष सदाशि‍व यादव भी शामिल हुए। पार्टी ने ऐलान किया कि आगामी दिनों में प्रदर्शन को व्यापक रूप दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन को काबू में करने के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, इसमें एक शख्स के घायल होने की खबर है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदर्शन में जाने से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे

प्रदर्शन में शामिल होने से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान को प्रसाद चढ़ाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने भगवान से प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। बता दें कि बीते दिनों इंदौर नगर निगम(Indore Municipal Corporation scam) में फर्जी बिल के साथ कुछ अन्य घोटाले भी हुए थे, इसे लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article