India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi AQI: हवा की गुणवत्ता अब भी खराब, AQI पहुंचा 400 पार

10:29 AM Nov 25, 2023 IST
Delhi AQI
Advertisement

Delhi AQI: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता शनिवार को गंभीर श्रेणी में बनी रही, क्योंकि शनिवार सुबह 7:46 बजे AQI लेवल 404 दर्ज किया गया। Air Quality and Weather Forecasting के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया, जिससे वायु गुणवत्ता और अधिक जहरीली हो गई।  ITO में AQI 388 दर्ज किया गया, जबकि आरके पुरम में सुबह 7 बजे AQI 433 दर्ज किया गया।

दिल्ली के इलाकों में इस तरह रहा AQI लेवल

इसके अलावा, Delhi AQI को लेकर Central Pollution Control शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, सुबह 7 बजे लोधी रोड क्षेत्र में AQI 375 दर्ज किया गया, जबकि द्वारका क्षेत्र और हवाई अड्डा क्षेत्र में AQI 439 और 423 दर्ज किया गया। दिल्ली के आनंद विहार में सुबह 7 बजे AQI 456 दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक 0 से 100 तक अच्छा, 100 से 200 तक मध्यम, 200 से 300 तक खराब, 300 से 400 तक बहुत खराब और 400 से 500 या इससे ऊपर को बहुत खतरनाक माना जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article