India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Maharashtra में BJP के खराब प्रदर्शन की Devendra Fadnavis ने ली जिम्मेदारी, इस्तीफे की कर डाली पेशकश

09:27 PM Jun 05, 2024 IST
Advertisement

Devendra Fadnavis: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ चुके हैं। रिजल्ट में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। ऐसे में अब तीसरी बार एनडीए सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। लेकिन, सूत्रों के मुताबिक भाजपा महाराष्ट्र में भाजपा की काफी करारी शिकस्त की जिम्मेदारी लेते हुए उपमुख्यमंत्री के तौर इस्तीफा सौपने की पेशकश शुरू कर दी है।

Highlights:

इसी बीच महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadnavis ) ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। उन्होंने राज्य में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने भाजपा हाईकमान से मांग की है कि उन्हें उनके पद से मुक्त किया जाए। ताकि वह पार्टी के लिए काम कर सकें।

कमियां रह गई है उसे ठीक करने की कोशिश करूंगा- Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadnavis ) ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सारी जिम्मेदारी एक लीडर के रूप में मेरे ऊपर थी। महाराष्ट्र में एक प्रकार से हार मिली है और सीटें कम हुई है। इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी है, मैं इसे स्वीकार करता हूं। फडणवीस ने आगे कहा कि कहां कमियां रह गई है उसे ठीक करने की कोशिश करूंगा। मैं भागने वाला आदमी नहीं हूं और जोरों से मैदान में उतरूंगा। हमारी पूरी पार्टी को साथ में लेकर हम नई रणनीति तैयार करेंगे। नई रणनीति करके हम लोग जनता के बीच जाएंगे। जनता का जो विश्वास है, उसे फिर हासिल करेंगे।

48 सीटों में भाजपा केवल 9 सीटों पर भाजपा

महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो, महाराष्ट्र की 48 सीटों में से कांग्रेस ने 13, भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को भी 9 सीटों पर जीत प्राप्त हुई है। इसके अलावा शरद पवार के खेमे वाले एनसीपी को आठ, सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी को सात सीटों पर जीत मिली है। जबकि, अजित पवार को एक सीट और एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में आई।

पिछले लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा ने 23 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन, इस बार भाजपा 9 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article