India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

सात चरणों में चुनाव, जानें पूरे डिटेल्स, कब कितनी सीटों पर होगी वोटिंग

06:08 PM Mar 16, 2024 IST
Advertisement

Lok Sabha Election all phase 2024: निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बीच 7 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को नतीजे आएंगे।

Highlights:

पहले चरण में ये राज्य हैं शामिल

पहले चरण के चुनाव में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 21 राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान एंड निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी शामिल हैं।

दूसरे चरण में ये राज्य हैं शामिल

बता दें कि पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए कुल 13 राज्यों में 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दरअसल, दूसरे चरण में 13 राज्यों में असम, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

तीसरे चरण में ये राज्य हैं शामिल

लोकसभा के तीसरे चरण में 7 मई की 94 लोकसभा सीट पर चुनाव कराए जाएंगे। हाथरस, आगरा, मैनपुरी, फतेहपुर सीकरी, आंवला, बरेली, बदायूं, एटा, फिरोजाबाद शामिल हैं।

चौथे चरण में ये राज्य हैं शामिल

दरअसल, चौथे चरण के चुनाव में आंध्र प्रदेश के 25 के साथ ही छत्तीगसढ़ की 5, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, उत्तर प्रदेश की 13, झारखंड की 4, तेलंगाना की 17, पश्चिम बंगाल की 8 सीटों और लोकसभा की 1 सीट पर मतदान कराएं जाएंगे।

पांचवें चरण में ये राज्य हैं शामिल

बता दें पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। अगर हम इसमें राज्यवार सीटों की बात करें तो झारखंड की तीन, बिहार की 5, ओडिशा की 5, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7 उत्तर प्रदेश की 14 और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 1 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

छठे चरण में चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देश में छठे चरण के लिए वोटिंग 25 मई को कराई जाएगी। इसके लिए नोटिफिकेशन 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

सातवें चरण में चुनाव

इस बार चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में उत्तर प्रदेश समेत बिहार के साथ-साथ 8 राज्यों में वोटिंग कराई जाएगी। वहीं, 2 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में एक जून को वोटिंग कराई जाएगी। इसके अलावा, वोटिंग होने के दो दिन बाद ही 4 जून को मतगणना की जाएगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article