India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मशहूर मलयालम एक्ट्रेस आर सुब्बालक्ष्मी का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12:21 PM Dec 01, 2023 IST
Advertisement

Actress R Subbalakshmi Passes Away: मशहूर मलयालम एक्ट्रेस आर सुब्बालक्ष्मी (R Subbalakshmi) का निधन हो गया। सुब्बालक्ष्मी 87 साल की थीं। आपको बता दें, वह एक संगीतकार और पेंटर भी थीं। कल्याणरमन (2002) व नंदनम (2002) जैसी लोकप्रिय फिल्मों में उन्होंने काम किया था और अपने किरदार से लोगों के दिलों पर अलग छाप छोड़ी। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने पर आर सुब्बालक्ष्मी को तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही सुब्बालक्ष्मी को तमाम प्रयासों के बावजूद बचाया नहीं जा सका। बृहस्पतिवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली और संसार को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

जानें सुब्बालक्ष्मी के बारे में-

आर सुब्बालक्ष्मी का जन्म 21 अप्रैल 1936 को हुआ था। वह संगीतकार और मलयालम सिनेमा की एक्ट्रेस थीं। उन्हें कल्याणरमन (2002), नंदनम (2002) और पांडिप्पाडा (2005) में उनके प्रदर्शन के लिए जाना गया। उनकी बेटी थारा कल्याण भी मशहूर अभिनेत्री और डांसर हैं।

बता दें कि फिल्म में प्रवेश करने से पहले सुब्बालक्ष्मी, जवाहर बालाभवन में एक संगीतकार और डांस इंस्ट्रक्टर थीं और उन्होंने 1951 से ऑल इंडिया रेडियो के साथ काम किया था। वह दक्षिण भारत से ऑल इंडिया रेडियो की पहली महिला संगीतकार होने के लिए विख्यात हैं। उन्होंने कई संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए और कुछ टेलीफिल्मों और एल्बमों में अभिनय किया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article