India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

यूपी के पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह BJP में हुए शामिल, समाजवादी पार्टी को लगा बड़ा झटका

02:06 AM May 03, 2024 IST
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच राजकिशोर सिंह ने सपा का दामन छोड़ बीजेपी मे शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बीजेपी कार्यालय में सदस्यता दिलाई। बड़ी संख्या में राजकिशोर के समर्थक कार्यालय पहुंचे। आपको बता दें कि कबीर 22 साल के राजनीतिक सफर में राजकिशोर ने सपा, बसपा और कांग्रेस में कई बार आए और गए। वह बसपा और सपा सरकार में तीन बार मंत्री भी रहे।राजकिशोर बस्ती समेत पूर्वांचल के कई जिलों में क्षत्रिय समाज के बड़े नेता माने जाते हैं।

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बधाई दी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि राजकिशोर सिंह पूर्व मंत्री रह चुके हैं। राज किशोर सिंह का बस्ती में काफी प्रभाव होगा। मैं राज किशोर सिंह का हार्दिक स्वागत करते हूं। साथ में डिंपल सिंह ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है।

राजकिशोर सिंह तीन बार विधायक रहे। उन्होंने 2000 में जिला परिषद के सदस्य के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरु किया था। 2002 में राजकिशोर सिंह बहुजन समाज पार्टी के सदस्य के रुप में हरैया से विधानसभा के सदस्य भी चुने गए लेकिन 2003 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा लेकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। रामकिशोर सिंह मुलायम सिंह यादव मंत्रिमंडल में वह कैबिनेट मंत्री बने।

Advertisement
Next Article