India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Gujrat: बहन ने दूसरे धर्म में की शादी तो उसके पति को उतारा मौत के घाट

04:44 AM Aug 08, 2024 IST
Advertisement

Gujrat: गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। एक साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही जीजा को मौत के घाट उतार दिया क्योंकि बहन की दूसरे धर्म में शादी से परिवार वाले खुश नहीं थे। घटना जिले के भानवड तहसील के शेढाखाई गांव की है। याग्निक लक्ष्मी दास दुधरेजिया नामक युवक की हत्या कर दी गई। प्रेम संबंध में हिंदू युवक और मुस्लिम लड़की की शादी हुई थी, जिससे लड़की के परिवार वाले नाराज थे।

Highlights: 

डेढ साल बाद वापिस गांव लौटे थे

बता दें हिन्दू लड़के ने मुस्लिम लड़की से घर से भाग कर शादी की थी। डेढ़ साल बाद वे अपने गांव वापस आये थे। दंपति के डेढ़ महीने की एक बच्ची भी है। लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, इस वजह से लड़के की घातक हथियार से हत्या कर दी गई। भानवड पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। देवभूमि द्वारका के डिप्टी एसपी ने बताया कि 3 अगस्त को भानवड तहसील के शेढाखाई गांव में रहने वाले याग्निक लक्ष्मीदास दुधरेजिया की हत्या की गई थी।

भाई ने परिजनों के साथ मिलकर की हत्या

उसके ही गांव की ईसाभाई देथा की लड़की रज़मा के साथ याग्निक के प्रेम संबंध थे। रज़मा ने अपनी मर्जी से याग्निक के साथ शादी की थी।
उन्होंने कहा कि रज़मा के भाई तथा अन्य पांच परिजनों ने मिलकर याग्निक पर कुल्हाड़ी, पाइप, लकड़ी तथा दूसरी वस्तुओं और हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article