India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Kamareddy Election Result 2023: तेलंगाना में भाजपा की धमाकेदार एंट्री, KCR और फ्यूचर CM को दी पटखनी

10:10 AM Dec 04, 2023 IST
Advertisement

Kamareddy Election Result 2023: कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी एक बड़े धाकड़ नेता साबित हुए हैं। उन्होंने BRS (भारत राष्ट्र समिति) सुप्रीमो और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंदशेखर राव (KCR) तथा राज्य कांग्रेस चीफ ए. रेवंत रेड्डी को हरा दिया है, जिनके अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावना है। भाजपा उम्मीदवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी KCR को 6,741 वोटों के अंतर से हराया।

HIGHLIGHTS

बता दें, भाजपा नेता वेंकट रमण रेड्डी को 66,652 वोट मिले, वहीं KCR को 59,911 वोट मिले। लगभग 4 दशकों में KCR की यह पहली चुनावी हार है। 1985 के बाद से वह कभी चुनाव नहीं हारे। रेवंत रेड्डी कामारेड्डी में 54,916 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। सुबह गिनती शुरू होने के बाद से कई मोड़ आए। 12वें राउंड तक रेवंत रेड्डी KCR से आगे चल रहे थे, लेकिन 13वें राउंड से भाजपा उम्मीदवार इन दोनों से आगे निकल गए। कुछ राउंड तक KCR और रेवंत रेड्डी के बीच दूसरे और तीसरे स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा रही, लेकिन भाजपा उम्मीदवार ने 20वें और आखिरी राउंड तक बढ़त बनाए रखी।

तीन प्रमुख उम्मीदवारों में वेंकट रमण रेड्डी एकमात्र स्थानीय थे। KCR जहां अविभाजित मेडक जिले से हैं, वहीं रेवंत रेड्डी अविभाजित महबूबनगर जिले से आते हैं। KCR और रेवंत रेड्डी दोनों क्रमशः अपने गृह निर्वाचन क्षेत्रों गजवेल और कोडंगल से चुने गए। जहां KCR लगातार तीसरी बार गजवेल से चुने गए, वहीं रेवंत रेड्डी कोडंगल में विजयी हुए। कांग्रेस नेता को 2018 में इस निर्वाचन क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा था।

गजवेल में KCR ने पूर्व मंत्री और भाजपा उम्मीदवार एटाला राजेंदर को 45,031 वोटों के अंतर से हराया। BRS प्रमुख को 1,11,648 वोट मिले जबकि राजेंद्र को 66,653 वोट मिले। कांग्रेस पार्टी के टी. नरसा रेड्डी 32,568 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।कोडंगल में रेवंत रेड्डी ने BRS के मौजूदा विधायक पी. नरेंद्र रेड्डी को 32,532 वोटों से हराया। उन्हें 1,07,429 वोट मिले, जबकि नरेंद्र रेड्डी को 74,897 वोट मिले। भाजपा के बंटू रमेश 3,988 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article