India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Karnataka: दक्षिण बेंगलुरु में अनोखा विरोध प्रदर्शन, लोगों ने की सड़क के गड्डों की विशेष पूजा

07:35 PM Aug 16, 2024 IST
Advertisement

Karnataka: कर्नाटक के दक्षिण बेंगलुरु में लोगों ने सड़कों के खस्ताहाल को लेकर शुक्रवार को एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने सड़क के गड्डों की विशेष पूजा की।

Highlights

Karnataka के दक्षिण बेंगलुरु में हुआ अनोखा विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक(Karnataka) के दक्षिण बेंगलुरु में वरमहालक्ष्मी उत्सव के अवसर पर दक्षिण बेंगलुरु के नागरिकों ने शहर के गड्ढों की विशेष पूजा कर अपना विरोध प्रदर्शन जताया। जयनगर और आसपास के इलाकों के निवासी, जो लंबे समय से कार्रवाई की मांग कर रहे थे, उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही को उजागर करने के लिए इस प्रतीकात्मक विरोध का सहारा लिया।

विरोध प्रदर्शन में लोगों ने की सड़क के गड्डों की पूजा

जयनगर के चौथे टी ब्लॉक में सांसद तेजस्वी सूर्या के कार्यालय के पास एक गड्ढे को फूलों से सजाया गया और उसकी पूजा की गई। इसका मकसद शहर के ढहते बुनियादी ढांचे की ओर ध्यान आकर्षित करना था। 'ग्रहण ऐप' के माध्यम से बार-बार शिकायतों के बावजूद, अधिकारी समस्या का समाधान करने में विफल रहे हैं। अधिकारियों की उदासीनता से निराश लोगों ने मजबूर होकर इस तरह का कदम उठाया।

राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने मामले का संज्ञान लिया

वहीं प्रदेश के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बीबीएमपी और बीएमआरसीएल से वीरन्नापाल्या से हेब्बल तक आउटर रिंग रोड पर गड्ढों को ठीक करने और सर्विस रोड की मरम्मत करने का अनुरोध किया।

विपक्ष ने सीएम सिद्दारमैया पर बोला हमला

विपक्ष के नेता आर अशोक ने राजस्व मंत्री की आलोचना की। उन्होंने पोस्ट किया, मंत्री सोशल मीडिया पर बीबीएमपी और बीएमआरसीएल अधिकारियों से गड्ढे भरने का अनुरोध कर रहे हैं, इससे यह स्पष्ट होता है कि कर्नाटक सरकार कितनी खराब और अक्षम है। आर अशोक ने आगे कहा कि क्या यह उपमुख्यमंत्री के खिलाफ खुले विद्रोह का संकेत है। उन्होंने सीएम सिद्दारमैया से यह भी सवाल किया कि क्या उनके मंत्रिमंडल में मंत्रियों के बीच कोई समन्वय नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article