India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दिल्ली को जहर परोस रहे केजरीवाल, भाजपा सांसद मनोज तिवारी बोले- सुप्रीम कोर्ट ले संज्ञान

02:31 PM Oct 16, 2023 IST
Advertisement

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने छठ के पावन महापर्व की तैयारियों को लेकर सोमवार को दिल्ली के कालिंदी कुंज घाट पर यमुना नदी का निरीक्षण करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली को जहर परोसने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की मांग की है।

सोमवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ यमुना नदी का निरीक्षण करने के वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने आरोप लगाया, आज 16 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में कालिंदी कुंज यमुना किनारे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ निरीक्षण किया, जो सोच नहीं सकते ऐसा बुरा हाल कर दिया है अरविंद केजरीवाल आप ने, जहर परोस रहे हो दिल्ली को। माननीय सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए।

वहीं दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भी निरीक्षण की तस्वीरों को X पर शेयर करते हुए आरोप लगाया, आज कालिंदी कुंज घाट पर सांसद मनोज तिवारी के साथ यमुना की सफाई को लेकर अरविंद केजरीवाल के सभी दावों की पोल खोली। थोड़े दिन बाद छठ का पावन त्यौहार आने वाला है और यमुना की ऐसी स्थिति अरविंद केजरीवाल की पूर्वांचल विरोधी सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यमुना मां की यह दुर्दशा देखकर मन व्यथित होता है।

Advertisement
Next Article