India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

West Bengal में बिहार के छात्रों से दुर्व्यवहार पर लोक जनशक्ति पार्टी ने किया प्रदर्शन

08:51 PM Sep 27, 2024 IST
Advertisement

West Bengal: पश्चिम बंगाल में बिहार के छात्रों से मारपीट का मामला सियासी मोड़ ले चूका है। शुक्रवार को चिराग पासवान की नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी ने के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में उन्होंने बंगाल सीएम ममता बनर्जी का पुतला भी फूंका।

Highlights

बिहार के छात्रों से दुर्व्यवहार के खिलाप लोजपा का प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में बिहार के छात्रों से मारपीट का मामला तूल पकड़ चुका है। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंका। पटना में युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और छात्र लोजपा (रामविलास) के संयुक्त तत्वावधान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन आयकर गोलंबर पर किया गया।

'ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग

इससे पहले लोजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास एकत्रित हुए और पैदल मार्च करते हुए आयकर गोलंबर पहुंचे। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार प्रदेश युवा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, छात्र लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस मृणाल और पार्टी के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट कर रहे थे। पुतला दहन के क्रम में कार्यकर्ता 'ममता बनर्जी इस्तीफा दो', 'पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू हो', 'बिहारी छात्रों के साथ हुई घटना की जांच हो', 'घटना में संलिप्त दोषियों पर कार्रवाई हो' जैसे नारे लगा रहे थे।

ममता बनर्जी की सत्ता का इकबाल खत्म हो गया- राजेश भट्ट

लोजपा पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सत्ता का इकबाल खत्म हो गया है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिल्कुल बदहाल है। अपराधी सत्ता के संरक्षण में बेलगाम अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए, नैतिकता के आधार पर ममता बनर्जी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, अन्यथा पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन लागू करे। इस कार्यक्रम में पार्टी के युवा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, एससी/एसटी प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, अति पिछड़ा अध्यक्ष मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चिराग पासवान का ममता बनर्जी पर निशाना

इससे पहले लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने भी घटना को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों से बर्बरतापूर्ण मारपीट की खबर को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए कहा कि वहां की मुख्यमंत्री ने फिर एक बार बिहारियों का अपमान किया है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article