India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 4th Phase: चौथे चरण का मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग

06:28 PM May 13, 2024 IST
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 4th Phase: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चौथे चरण (Lok Sabha Election 2024 4th Phase) का मतदान आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 96 लोकसभा क्षेत्रों में शुरू हो गया है। इस चरण में कुल 1,717 उम्मीदवार मैदान में हैं। तेलंगाना की सभी 17 लोकसभा सीटें, आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटें, उत्तर प्रदेश की 13 सीटें, बिहार की पांच सीटें, झारखंड की चार सीटें, मध्य प्रदेश की आठ सीटें, महाराष्ट्र की 11 सीटें, ओडिशा की सभी सीटें, आठ सीटें पश्चिम बंगाल में और एक जम्मू-कश्मीर सीट पर वोटिंग हो रही है।

श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में भी मतदान हो रहा है और अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में यह पहला बड़ा चुनाव है। चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 175 विधानसभा सीटों और 28 विधानसभा सीटों के लिए एक लिए मतदान हो रहे हैं । इसी के साथ ओडिशा के भी सभी विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। चौथे चरण के चुनाव में शाम 5 बजे तक कुल 62.31% मतदान हुआ हैं।

चौथे चरण का मतदान शाम 5 बजे तक

क्र.राज्यमतदान प्रतिशत शाम 5 बजे तक   (62.31%  )
1आंध्र प्रदेश

 

68.4 %
2 बिहार

 

 54.14
3जम्मू और कश्मीर

 

35.75%
4झारखंड 63.14%
5मध्य प्रदेश

 

 68.01%
6महाराष्ट्र

 

52.49%
7ओडिशा62.96%
8तेलंगाना

 

61.16
9उत्तर प्रदेश

 

56.35 %
10पश्चिम बंगाल

 

75.66

 

बता दें की अब तक के वोटिंग में बंगाल में मतदाता जमकर वोटिंग कर रहे हैं, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मत प्रतिशत सामने आया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article