India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Lok Sabha Elections: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 जून को मोदी मंत्रीमंडल को देंगी विदाई डिनर

05:58 PM Jun 01, 2024 IST
Advertisement

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को आ जाएंगे। जिसके बाद 5 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोदी सरकार मंत्रीपरिषद को विदाई डिनर देंगी। इस पूरा आयोजन राष्ट्रपति भवन में रात 8 बजे किया जाएगा।

Highlights

Lok Sabha Elections: राष्ट्रपति के द्वारा की जाती विदाई समारोह अयोजन

लोकसभा चुनाव 2024(Lok Sabha Elections)  का परिणाम 4 को आ जाएंगे। उसके अगले दिन 5 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद को फेयरवेल डिनर देंगी। बता दें कि 16 जून को 17वीं लोकसभा का कार्यकाल पूरा हो जायेगा। इससे पहले नई सरकार का गठन होगा। परंपरा के अनुसार प्रत्येक लोकसभा के कार्यकाल की समाप्ति पर राष्ट्रपति के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया जाता है।

लोकसभा के साथ हुए 4 राज्यों के विधानसभा का चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024(Lok Sabha Elections)  को 7 चरणों में कराया गया। 1 जून को चुनाव खत्म हो गया। इसके साथ ही चार राज्यों ओडिशा, सिक्किम,आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी हुए। विधानसभा अरुणाचल और सिक्किम चुनाव के परिणाम 2 जून को जारी होंगे, वहीं ओडिशा और आंध्र प्रदेश के परिणाम 4 जून को घोषित किया जायेगा।

अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने 5 साल के कार्यकाल को किया याद

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 17वीं लोकसभा के अंतिम विदाई पर कहा कि यह लोकसभा तीन तलाक, महिला आरक्षण विधेयक जैसे कुप्रथा की समाप्ति और नए आपराधिक कानूनों को पारित करने जैसे ऐतिहासिक फैसलों के लिए जाना जायेगा। आकाशवाणी से विशेष बातचीत करते हुए ओम बिरला ने अपने 5 साल के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि ये कानून देश को आगे ले जाएंगे और सकारात्मक बदलाव लाएंगे। जिससे 1947 तक हमारा देश एक विकसित देश के रूप में जाना जायेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article