For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा- MVA पूर्ण बहुमत के साथ बनाएगी सरकार

11:41 PM Oct 15, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
maharashtra election  महाराष्ट्र चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा  mva पूर्ण बहुमत के साथ बनाएगी सरकार

Maharashtra Election: महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को एक चरण में होंगे, वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी, जैसा कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को घोषणा की थी। राज्य के दो प्रमुख राजनीतिक गठबंधन महायुति और महा विकास आघाडी (एमवीए ) के बीच सीधा मुकाबला है। राज्य में चुनावी शंखनाद होते ही दोनों प्रमुख गठबंधनों ने जीत का दावा करते हुए मैदान में उतर गए ।

पूर्ण बहुमत की बनाएंगे सरकार- CM शिंदे

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में महा विकास अघाड़ी गठबंधन- जिसमें शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस शामिल हैं और महा युति गठबंधन, जिसमें भाजपा, शिवसेना ( एकनाथ शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) शामिल हैं, के बीच मुकाबला होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा, यह दिन राज्य के भाग्य का फैसला करेगा। पिछले 2.5 सालों में महायुति द्वारा किए गए काम लोगों के सामने हैं...महाराष्ट्र प्रगति की ओर बढ़ रहा है। राज्य सभी सेवाओं में नंबर 1 है, कल्याणकारी योजनाओं में नंबर 1 है।" उन्होंने कहा, "इसके नतीजे चुनावों में दिखेंगे। महा विकास अफ़ग़ानिस्तान और राज्य सरकार के कामों का मूल्यांकन किया जाएगा। हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

 

नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर

निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी तथा नामांकन की आखिरी तिथि 29 अक्टूबर होगी। नामांकन पत्र चार नवंबर तक वापस लिए जा सकते हैं। प्रदेश में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण के निधन से खाली हुई नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी 20 नवंबर को होगा।

चुनाव को लेकर फडणवीस ने एक्स पर लिखा

देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, शंखनाद… लोकतंत्र के सर्वोच्च पर्व की आज घोषणा हो गई है। दिवाली एक प्रकाश उत्सव होगी और फिर हम 20 नवंबर को दूसरा विकास प्रकाश पर्व एक साथ मनाएंगे। बीजेपी के नेतृत्व में हमने 2014, 2019 में बड़ी सफलता हासिल की, पूर्ण बहुमत दिया। आओ हम सब फिर एक साथ आएं और आइए 23 नवंबर को महायुति की जीत का जश्न मनाएं। महाराष्ट्र आपके आशीर्वाद और विकास के लिए मजबूत जनादेश का इंतजार कर रहा है ।

आदित्य ठाकरे ने MVA पर साधा निशाना

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र के रूप में हम सभी जिस क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह आ गया है। 20 नवंबर मतदान का दिन है। विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए)जो बदलाव लाना चाहता , वह बदलाव एकनाथ शिंदे- भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना है जो दो साल से महाराष्ट्र को लूट रही है। हम न्याय का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब मतदाताओं द्वारा न्याय किया जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×