W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM Modi Bihar Chunav: कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन… जंगलराज की पहचान, राजद-कांग्रेस की गिनाए 5 काम

02:38 PM Oct 30, 2025 IST | Himanshu Negi
pm modi bihar chunav  कट्टा  क्रूरता  कटुता  कुशासन और करप्शन… जंगलराज की पहचान  राजद कांग्रेस की गिनाए 5 काम
PM Modi Bihar Chunav (source: social media)
Advertisement

PM Modi Bihar Chunav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में रैली को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस वालों की पहचान 5 चीजों से है, जो कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार का गौरव बढ़ाना, यहां की मीठी बोली, बिहार की संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने में ले जाना, बिहार का विकास करना NDA-BJP की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जब भारत समृद्ध था, तब उसमें बिहार की बहुत बड़ी भूमिका थी। आज विकसित भारत बनाने के लिए भी बिहार का विकसित होना बहुत जरूरी है।

PM Modi Bihar Chunav: 5 शब्दों में राजद-कांग्रेस के कारनामें

PM Modi Bihar Chunav
PM Modi Bihar Chunav (source: social media)

विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजद-कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकते हैं। इन पार्टियों ने बरसों तक बिहार पर राज किया, लेकिन आपको सिर्फ विश्वासघात दिया। 5 शब्दों में राजद-कांग्रेस के कारनामों की कथा कहना चाहता हूं। ये पांच शब्द हैं, 'कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन'। यह जंगलराज की पहचान है। यह राजद और उनके साथियों की पहचान बन चुकी है।

PM Modi Bihar Visit Highlights: कट्टा और क्रूरता का राज

जहां कट्टा और क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ता है। जहां कटुता बढ़ाने वाली राजद-कांग्रेस हो, वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है। जहां राजद-कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामोनिशान नहीं होता है। जहां करप्शन होता है, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता है। सिर्फ कुछ परिवार ही फलते-फूलते हैं। राजद-कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते हैं।

PM Modi Target Opposition: छठ मईया के अपमान का आरोप

कट्टा और क्रूरता का राज 
कट्टा और क्रूरता का राज  (source: social media)

PM मोदी ने यह भी कहा कि बिहार स्वाभिमान की धरती है। जिन लोगों ने छठ पूजा को अपमानित करने का काम किया है, बिहार ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगा। विपक्षी पार्टियों पर छठ मईया के अपमान का भी आरोप लगाया और कहा कि बिहार की माताएं-बहनें छठी मईया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी? मैं जानता हूं कि छठी मईया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं सकता।

ALSO READ: PM Modi Rally in Bihar: आज बिहार में गरजेंगे PM मोदी, मुजफ्फरपुर और छपरा में करेंगे विशाल रैली

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×