India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Maharashtra: ठाणे में नाबालिग लड़की का अपहरण, 2 लोगों ने किया गैंगरेप

12:53 AM Jul 15, 2024 IST
Advertisement

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक, पीड़िता लड़की 12 जुलाई की शाम को अंबरनाथ रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। तभी आरोपियों ने उसका पीछा किया और उसके साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। आरोपी ने लड़की को पिता और दादी का परिचित बताते हुए एक ऑटो रिक्शा में बैठा लिया। आरोपी के साथ उस समय दो अन्य लोग भी मौजूद थे।

 Highlight :


आरोपियों ने लड़की को सुनसान जगह ले गए और ऑटो ड्राइवर को भगा दिया। उसके बाद नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और उसने परिजनों को अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया। उसके बाद परिजन पीड़िता लड़की को लेकर थाने पहुंचे।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article