For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maharashtra News: ठाणे के फुटबॉल क्लब में इमारत की शेड गिरने से 7 बच्चे घायल, 3 की हालत गंभीर

04:00 AM Jun 22, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Maharashtra News: ठाणे के फुटबॉल क्लब में शेड गिरने की खबर सामने आई है। हादसे में कई बच्चों घायल हुए है। फुटबॉल परिसर में कुल 17-18 बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान तेज हवा की वजह से बच्चों के ऊपर दूसरी सोसाइटी का एक पतरा बच्चों के ऊपर गिर गया। इस दौरान 7 बच्चे घायल हो गए है। जिसमें से 4 बच्चे ठीक है और 3 संवेदनशील अवस्था में हैं।

Highlights

  • ठाणे के क्लब परिसर में शेड गिरने से 7 बच्चे घायल
  • क्लब परिसर में करीब 18 बच्चे खेल रहे थे
  • शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे

 

Advertisement

 

इस घटना के बाद शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, उन्होंने कहा, "परिसर में फुटबॉल खेलने 17 -18 बच्चे गए थे। हवा की वजह से बच्चों के ऊपर दूसरी सोसाइटी का एक पतरा बच्चों के ऊपर गिरा। इस दौरान 7 बच्चे घायल हो गए। जिसमें से 4 बच्चे ठीक हैं और 3 संवेदनशील अवस्था में हैं। मुख्यमंत्री से मैंने इस घटना पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। डॉक्टर और प्रशासन से हमने कहा है कि सभी जिम्मेदारी हम लेंगे। उनका इलाज अच्छे से किया जा रहा है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×