India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Mumbai Traffic Advisory: पीएम मोदी आज मुंबई में करेंगे रोड शो , ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, देख लें अपना रूट

02:08 AM May 15, 2024 IST
Advertisement

PM Modi Road Show in Mumbai: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चार चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब पांचवें चरण में मुंबई की छह सीटों पर मतदान होना है। पांचवे चरण के चुनाव के मद्देनजर मुंबई में चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में पीएम मोदी आज यानी बुधवार को सुबह 11 बजे झारखंड के कोडरमा और गिरिडीह, 3 बजे महाराष्ट्र के ढिंढोरी और नासिक, सवा पांच बजे कल्याण और भिवंडी में जनसभा करेंगे। इसके बाद शाम पौने सात बजे मुंबई में रोड शो करेंगे।

आज (15 मई) मुंबई में नरेंद्र मोदी के रोड शो के कारण मुंबई का एलबीएस मार्ग दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक बंद रहेगा। साथ ही, माहुल घाटकोपर रोड पर मेघराज जंक्शन से आरबी कदम जंक्शन तक उत्तर और दक्षिण दोनों तरफ यातायात दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगा।

प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया है। इस संबंध में मुंबई पुलिस ने अलर्ट घोषित कर दिया है। मुंबई में कल पीएम मोदी का रोड शो होगा। इसे लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। घर से बाहर निकलने से पहले जान लीजिये कौन सा रूट बंद रहेगा।

आज दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक ये सड़कें रहेंगी बंद -

15 मई को 2 बजे से 10 बजे तक एलबीएस मार्ग के लिए वैकल्पिक मार्ग -

  1. ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे
  2. वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे
  3. अंधेरी-कुर्ला रोड
  4. साकी विहार रोड
  5. एमआईडीसी सेंट्रल रोड
  6. सांताक्रूज चेंबूर लिंक रोड (एससीएलआर)
  7. सायन बांद्रा लिंक रोड
  8. जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड (JVLR)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान से पहले 15 और 17 मई को शहर में दो रैलियां और एक रोड शो करेंगे, क्योंकि शहर में मतदान की तारीखें नजदीक आ रही हैं। मुंबई पुलिस ने नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि वे तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं और अपने वांछित गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

नरेंद्र मोदी अपने पहले दौरे में घाटकोपर से मुलुंड तक रोड शो करेंगे। जहां निवर्तमान सांसद मनोज कोटक का टिकट काटकर मिहिर कोटेचा को उम्मीदवार बनाया गया है। मिहिर कोटेचा का मुकाबला उद्धव गुट के उम्मीदवार संजय दीना पाटिल से है।

Advertisement
Next Article