India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Mumbai Weather Update: मुंबई में बारिश का 'रेड अलर्ट', कल सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी !

06:51 AM Jul 09, 2024 IST
Advertisement

Mumbai Weather Update: मुंबई में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के कई हिस्सों में जलजमाव कि स्थिति है। अगले 24 घंटों में मुंबई शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। इसी को देखते हुए बीएमसी ने मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेज को बंद करने का ऐलान कर दिया है। बीएमसी शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

इसके अलावा ठाणे रायगढ़ में भी सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

और नवी मुंबई नगर निगम ने 9 जुलाई को अपने सीमा क्षेत्र के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। NMMC शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

आपको बता दें कि मुंबई शहर में सोमवार को नौ घंटों में 101.8 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो इस अवधि के दौरान इसके उपनगरों में हुई वर्षा से करीब सात गुना अधिक है, जबकि महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। आईएमडी ने कहा कि मंगलवार को मध्य महाराष्ट्र, जिसमें सतारा और पुणे जिलों के घाट क्षेत्र शामिल हैं, में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है और इन स्थानों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। दक्षिण कोंकण के लिए भी 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, जिसमें रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले शामिल हैं। आईएमडी ने मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

जलभराव को कंट्रोल करने के लिए BMC अधिकारी ग्राउंड पर
BMC के अधिकारियों ने बताया कि जलभराव की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए अधिकारी ग्राउंड पर हैं। निचले इलाकों से पानी निकालने का काम लगातार जारी है। BMC ने मुंबई के लोगों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। मुंबई में बारिश से हालात खराब होते जा रहे हैं। रेलवे ने बताया कि ट्रैक पर पानी भरने के कारण मुंबई डिवीजन की 5 ट्रेन कैंसिल कर दी गईं। वहीं कुछ लोकल ट्रेन भी कई घंटों की देरी से चल रही हैं।

बारिश का रेड अलर्ट जारी
इस संबंध में आईएमडी मुंबई के निदेशक सुनील कांबले ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर आप मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) और मुंबई क्षेत्र के बारे में बात करते हैं, तो हमने सुबह 8.30 बजे तक 270 मिमी बारिश दर्ज की है। हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जो कल सुबह तक जारी रहेगा। उसके बाद, बारिश की तीव्रता है कम होने की उम्मीद शाम को मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement
Next Article