India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Mussoorie: मसूरी में शुरू हुआ भारत का पहला खगोल पर्यटन अभियान

09:28 PM Jun 01, 2024 IST
Advertisement

Mussoorie: भारत के पहले खगोल पर्यटन अभियान ‘नक्षत्र सभा’ का शनिवार को मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट शिखर पर उद्घाटन किया गया।

Highlights
. मसूरी में शुरूभारत का पहला खगोल पर्यटन अभियान
. मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट शिखर पर उद्घाटन किया गया

Mussoorie में शुरूभारत का पहला खगोल पर्यटन अभियान 

भारत के पहले खगोल पर्यटन अभियान ‘नक्षत्र सभा’ का शनिवार को मसूरी(Mussoorie) में जॉर्ज एवरेस्ट शिखर पर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम स्थल, जॉर्ज एवरेस्ट पीक मसूरी का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है, जहां से बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों और दून घाटी का शानदार दृश्य दिखाई देता है।बता दें कि उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड भारत की अग्रणी खगोल पर्यटन कंपनी ‘स्टारस्केप्स’ के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जो दो जून तक चलेगा।इसके बाद हर्षिल-जादुंग, बेनीताल, ऋषिकेश, जागेश्वर और रामनगर आदि स्थानों पर भी खगोल पर्यटन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Mussoorie में जॉर्ज एवरेस्ट शिखर पर उद्घाटन किया गया

इस(Mussoorie) कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जैसे विशेष उपकरणों के माध्यम से तारों को देखना, सौर चश्मों और एच-अल्फा फिल्टर के माध्यम से सूर्य का अवलोकन करना।राज्य पर्यटन विभाग ने धार्मिक पर्यटन के अलावा राज्य में बहुआयामी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दृष्टिकोण के अनुरूप यह पहल की है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि राज्य में आने वाले पर्यटक बेहतर अनुभव लेकर घर लौटें और ‘नक्षत्र सभा’ इसी दिशा में एक कदम है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article