India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से शिमला की 5 दिवसीय यात्रा पर, एक हजार से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात

07:01 AM May 04, 2024 IST
Advertisement

Shimla News: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 मई से 8 मई कर हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। इसके लिए जिला प्रशासन अपने स्तर पर तैयारी में जुटा हुआ है। द्रौपदी मुर्मू इस दौरान शिमला से सटे छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास दी रिट्रीट में रुकेंगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर शिमला में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा और करीब एक हजार से ज्यादा पुलिस और जवान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए हैं। वहीं पुलिस ने 3 मई को माल रोड पर रिहर्शल की थी। राष्ट्रपति निवास रिट्रीट से लेकर माल रोड तक गाड़ियों के काफिले के साथ रिहर्शल की गई। राष्ट्रपति दौरे को लेकर शिमला शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला आज कल्याणी हेलिपैड मशोबरा में लैंड करेगा। कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव देवेश कुमार, डीजीपी डॉ अतुल वर्मा, शिमला के डीसी अनुपम कश्यप, एसपी संजीव गांधी इत्यादि राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। शिमला दौरे के दौरान राष्ट्रपति छराबड़ा से संकटमोचन और तारादेवी मंदिर के दर्शन करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 मई को शिमला दौरे पर आएंगी और ‌8 मई को वापिस लौट जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 मई को कैंचमेंट एरिया कुफरी का दौरा करेंगी। 6 मई को केंद्रीय विवि धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 7 मई को सुबह संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। दोपहर बाद मालरोड और रिज मैदान में सैर करेंगी। शाम को गेयटी थियेटर में जाने का कार्यक्रम है। 8 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दिल्ली लौटे जाएंगी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SP ने दी जानकारी

शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शिमला शहर को छह सैक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सैक्टर की जिम्मेदारी वरिष्ट पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान दी रिट्रीट राष्ट्रपति निवास पर आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। वहीं केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों भी अलर्ट पर हैं।

Advertisement
Next Article