India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

15 जनवरी को राष्ट्रपति मुर्मु तुरा में 'मेघालय गेम्स 2024' का करेंगी उद्घाटन

09:38 PM Jan 12, 2024 IST
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अगले सप्ताह दो दिवसीय यात्रा पर मेघालय जाएंगी। 2022 में राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मु का यह राज्य का पहला दौरा होगा। यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति 15 जनवरी को तुरा में मेघालय गेम्स 2024 का उद्घाटन करेंगी। अधिकारियों ने कहा कि खेलों में लगभग तीन हजार एथलीट भाग लेते हैं। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु राज्य में कुछ विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगी। 15 और 16 जनवरी को राष्ट्रपति की यात्रा के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है।

  Highlights 

तुरा और शिलांग में कड़ी सुरक्षा

अधिकारियों ने कहा कि जिन सड़कों पर वह यात्रा करेंगी, उनकी मरम्मत की जा रही है और सड़कों के किनारों को सजाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुर्मु की यात्रा के दौरान तुरा और शिलांग में कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, उनकी यात्रा यादगार रहे। ईस्ट खासी हिल्स के एसपी सिल्वेस्टर नोंगटींगर ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से पहले हेलीपैड से राज्य की राजधानी तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही 30 मिनट के लिए रोक दी जाएगी।

राज्यपाल ने किया राज्य के दूसरे राजभवन का उद्घाटन

वहीं, मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान ने शुक्रवार को पश्चिमी गारो हिल्स क्षेत्र में स्थित तुरा में राज्य के दूसरे राजभवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कानराड के संगमा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अगले सप्ताह गारो हिल्स की अपनी यात्रा के दौरान परिसर में रुकेंगी। संगमा ने कहा कि यह राज्य के लिए और विशेष रूप से गारो पहाड़ी क्षेत्र के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण है

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article