India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Pune Rain: पुणे में भारी बारिश का कहर, चार लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

01:09 AM Jul 26, 2024 IST
Advertisement

Pune Rain: महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश से बिगड़े हालात। करंट लगने से चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों के कई घरों में पानी घुस गया है। इतना ही नहीं आवासीय सोसाइटी में भी जलभराव की समस्या हो गई है। यहां से लोगों को निकाला जा रहा है। जिला प्रशासन बचाव कार्य में जुट गया है। वहीं, हालातों को देखते हुए सेना की टीमों ने मोर्चा संभाला रखा है।

Highlight : 

 

उधर, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जिले का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने कहा कि एहतियाती उपायों के तौर पर सेना की टीमों को सिंहगढ़ मार्ग पर एकता नगर में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी भी इलाके में मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लवासा में भूस्खलन वाले स्थल पर बचाव अभियान जारी है। पवार ने कहा कि भूस्खलन से कुछ बंगले प्रभावित हुए हैं और तीन लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

 

स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया

अधिकारियों ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पुणे जिले के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिले के अधिकतर इलाकों के स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। पुणे शहर और वेल्हा, मुलशी, भोर तालुका समेत जिलों के अन्य हिस्सों में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है।

 

सोसायटी में घुसा पानी, करंट लगने से 4 की मौत

सिंह गढ़ रोड पर भी घुटने के ऊपर पानी भर गया है। प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। पुणे की लगभग 15 हाउसिंग सोसाइटी में बारिश का पानी घुस गया है। वहीं 4 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। पुणे शहर के चार अलग अलग जगहों पर 100 मिलीमीटर से भी ज़्यादा बारिश दर्ज की गई। पुणे पिंपरी चिंचवाड़ शहर में स्कूलों को छुट्टी प्रशासन ने जारी की है।

CM शिंदे ने बताया पुणे में हालात बेहद खराब

राज्य में वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "पुणे में स्थिति बहुत खराब है। यहां तक कि लोगों के घरों में पानी भर गया है रोड पर पानी है। बांध में बारिश का पानी भर गया है... वहां NDRF सहित सभी अधिकारियों को मैंने सूचित किया है। टीमें वहां काम रही है, मैंने आर्मी के मेजर जनरल अनुराग विज से भी बातचीत की है। कर्नल संदीप से बात की है और उन्हें अपनी टीम को अलर्ट पर रखने को कहा है। लोगों को एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी की गई है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और उनके खाने पीने की व्यवस्था करने को कहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article