India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Punjab News: लुधियाना में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, मास्टरमाइंड की मौत और ASI घायल

10:58 AM Dec 14, 2023 IST
Punjab Police
Advertisement

पंजाब (Punjab) के लुधियाना में कोहाड़ा माछीवाड़ा रोड पर पंजेटा पिंड के पास पुलिस और लुटेरों के बीच गोलीबारी में एक लुटेरा मारा गया। पुलिस मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार करने आई थी लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबदेही में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी जिस दौरान उसकी गोली लग कर मौत हो गई। इस दौरान 15-20 गोलियां चली जिसमें एक ASI की जांघ में गोली लग गई। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिनों पहले लुटेरों ने लुधियाना में एक मनी एक्सचेंजर और मेडिकल स्टोर के मालिक की टांग पर गोली मारकर एक लाख रुपये लूट लिए थे।

बाल-बाल बचे CIJ इंचार्ज

आरोपी की तरफ से गोलीबारी के दौरान CIJ इंचार्ज बेअंत जुनेजा घायल होने से बच गए। आरोपी ने जब गोली चलाई तो गोली बेअंत जुनेजा को लगी, लेकिन उन्होने बुलेट प्रुफ जैकेट पहन रखी थी। मामले की सूचना मिलने के बाद टीम ने गांव पंजेता के पास आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। पुलिस ने आरोपी सुखदेव सिंह को घेर कर आत्मसमर्पण करने को कहा था। इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

वांटेड अपराधी था मास्टरमाइंड

अपराधी की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ ​​विक्की के रूप में हुई है। विक्की अपने तीन साथियों के साथ कई हिंसक डकैतियों को अंजाम देने के बाद भाग रहा था। पुलिस ने कहा कि वह अपराध के पीछे का मास्टरमाइंड था, जिसमें दो पीड़ित घायल हो गए थे। पुलिस सक्रिय रूप से सिंह और उसके साथियों का पीछा कर रही थी, जिनके खिलाफ 18 एफआईआर दर्ज थीं।

पुलिस ने विक्की के तीन साथियों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार साथियों की पहचान आर्यन सिंह उर्फ ​​राजा, सुनील कुमार और बलविंदर उर्फ ​​बॉबी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो 32 बोर के पिस्तौल, गोला-बारूद, एक खिलौना पिस्तौल और डकैतियों में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article