India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Rae Bareli में दलित युवक की हत्या मामले में सरकार पर भड़के Rahul Gandhi, न्याय का दिया भरोसा

08:39 PM Aug 20, 2024 IST
Advertisement

Rahul Gandhi in Rae Bareli: कांग्रेस नेता राहुल गांधी दलित युवक की हत्या को लेकर आम जनमानस में व्याप्त आक्रोश के बीच अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। वहां उन्होंने युवक के परिवार जनों से भी बात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही राहुल गांधी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा।

Highlights

रायबरेली पहुंचे Rahul Gandhi ने घटना पर दुःख व्यक्त किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) दलित युवक अर्जुन पासी (25) की हत्या को लेकर आम जनमानस में व्याप्त आक्रोश के बीच मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली(Rae Bareli) पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए घटना पर रोष व्यक्त किया और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने इस वीभत्स घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।

Advertisement
Next Article