Rajasthan: जयपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत गिरी, SDRF टीम मौके पर मौजूद
Rajasthan: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत ढह गई। अशोक जूस सेंटर के ऊपर इस इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक हुए हादसे में मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसा करीब 8 बजे के आसपास हुआ है। जिसके बाद पूरे इलाके में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। सूचना के अनुसार, यह इमारत निर्माणाधीन थी और दीवार में दरार आ गई थी। जिसके वजह से पूरी इमारत गिर गई।
#WATCH राजस्थान: जयपुर के जवाहर नगर में एक निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत ढह गई। दो मंजिला इमारत के नीचे जूस की दुकानें थीं। नगर निगम और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/8GpEpvB7aT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2024
घटना की सूचना मिलने ही सिविल डिफेंस और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया गया है। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं, मामले की जानकारी देते हुए SDRF टीम के इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया, हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली, हम यहां मौके पर पहुंचे। अभी तक कुछ पता नहीं है कि कोई फंसा है या नहीं। फिलहाल SDRF की एक और टीम मौक पर आ रही है। और तेजी के साथ राहत कार्य जारी है।
#WATCH जयपुर, राजस्थान: SDRF टीम इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया, "हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली, हम यहां मौके पर पहुंची... अभी तक कुछ पता नहीं है कि कोई फंसा है या नहीं... SDRF की एक और टीम मौके पर आ रही है।" https://t.co/4KHEwnLMq1 pic.twitter.com/J1LVP5swDH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2024
मलबे में दबे वाहन और दुकानें
SDRF ने मोर्चा संभाला हुआ है। मलबे दबे लोगों को निकालने प्रयास लगातार जारी है। मौके पर जेसीबी की मदद ली जा रही है। साथ ही सरियों को काटने के लिए गैस कटर का मदद ली जा रही है। मलबे के नीचे ज्यूस समेत कई दुकानें दबी हुई हैं। साथ ही कई वाहन भी मलबे से निकाले गए हैं।
#WATCH राजस्थान: जयपुर के जवाहर नगर में एक निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत ढह गई। SDRF की टीम मौके पर मौजूद है, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/l2fqBh4EoR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2024
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।