India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

RG Kar Hospital Case: CM ममता बनर्जी जान दे सकती हैं, लेकिन सत्ता की कुर्बानी नहीं : जगन्नाथ सरकार

03:54 AM Sep 13, 2024 IST
Advertisement

RG Kar Hospital Case: कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज इन दिनों सुर्खियों में है। मेडिकल कॉलेज के अदंर ट्रेनी डॉक्टर का रेप और फिर हत्या से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच कोलकाता की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि बंगाल के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं, मुझे सत्ता की भूख नहीं है। वह लोगों के लिए इस्तीफा देने को तैयार हैं। सीएम बनर्जी के इस बयान के बाद भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा कि, सीएम बनर्जी राजनीतिक बयानबाजी और नौटंकी कर रही हैं। वह कभी सत्ता छोड़ने वाली नहीं है। वह जान दे सकती हैं, लेकिन सत्ता की कुर्बानी नहीं दे सकतीं।

ममता हताशा और निराशा की शिकार- जगन्नाथ सरकार

वह हताशा और निराशा का शिकार हो चुकी हैं। जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, वो उनके इशारे पर घटी है। सारी घटना ममता की जानकारी में घटी, इसलिए उनकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। इस घटना को लेकर जनता में गुस्सा जायज है। हमारी मांग है कि पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले पद छोड़ना उनके लिए जरूरी नहीं था, लेकिन अब जरूरी हो गया है। ये साफ है कि जो घटना घटी है, उसके पीछे पुलिस-प्रशासन का हाथ है। सब सरकार के इशारों पर किया गया है। ऐसे में उन्होंने इस्तीफे की जो पेशकश की है, वो भरोसा करने लायक नहीं है।

देशभर में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी

उनको पहले पद छोड़ना चाहिए फिर सार्वजनिक तौर पर कोई बयान देना चाहिए। मुख्यमंत्री बनर्जी के इस्तीफे की पेशकश ऐसे समय में आई है, जब आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। क्योंकि राज्य सरकार बैठक का सीधा प्रसारण करने के लिए सहमत नहीं थी। सरकार बैठक की रिकॉर्डिंग करने के लिए तैयार थी, लेकिन डॉक्टर लाइव स्ट्रीमिंग पर अड़े रहे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article