India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Sikkim Assembly: सीएम तमांग 7,000 से ज्यादा वोटों से विजयी, पूर्व मुख्यमंत्री चामलिंग दोनों सीट हारे

02:52 PM Jun 02, 2024 IST
Advertisement

Sikkim Assembly: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) प्रमुख और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सिक्किम के रेनॉक विधानसभा सीट से चुनाव जीत गये हैं।

Highlights

Sikkim Assembly: सीएम तमांग हुए विजयी

सिक्किम में विधानसभा(Sikkim Assembly) का चुनाव हुआ जिसका नतीजा आज यानि 2 जून को घोषित हुए। SKM के प्रमुख तमांग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोमनाथ पौड्याल को 7,044 मतों से हराया। मुख्यमंत्री को 10,094 मत मिले जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के पौड्याल को 3,050 मत मिले। रविवार को अब तक हुई मतगणना में सत्तारूढ़ एसकेएम का लगभग क्लीन स्वीप करते हुए एक बार फिर सरकार बनाना तय हो चुका है।

Sikkim Assembly: 22 में से 21 सीटों पर SKM की जीत

सिक्किम में विधानसभा(Sikkim Assembly) की कुल 32 सीट हैं। राज्य की 32 सीटों में से 22 के नतीजे घोषित किये जा चुके हैं। इनमें से 21 सीटों पर SKM को जीत मिली है, जबकि एक SDF के खाते में एकमात्र श्यारी सीट गई है। अन्य 10 सीटों पर SKM आगे चल रहा है।

पवन चामलिंग की दोनों सीट से हार

विपक्षी SDF के प्रमुख और पांच बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग दोनों सीट हार गये हैं। नामचेबुंग विधानसभा सीट पर एसकेएम के राजू बसनेत ने उन्हें 2,256 मतों से मात दी। बसनेत को 7,195 और चामलिंग को 4,939 वोट मिले। पोकलोक-कामरांग सीट पर एसकेएम के भोज राज राय ने उन्हें 3,063 मतों से हराया। राय को 8,037 मत और चामलिंग को 4,974 मत मिले।

सिक्किम में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। मतगणना आज सुबह छह बजे शुरू हुई।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article