India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Srinagar Boat Tragedy: गंडबल पहुंचे मनोज सिन्हा ,पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

06:43 PM Apr 22, 2024 IST
Advertisement

Srinagar Boat Tragedy: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज गंडबल में नाव पलटने से प्रभावित हुए परिवार वालों से मुलाकात की। आपको बता दें कि नाव हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि अभी भी कुछ लापता है। अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल ने आज पीड़ित परिवार से मुलाकात की और भरोसा जताया की सारा महकमा उन लोगों के साथ है।

Highlights: 

कब हुआ था हादसा

आपको बता दें कि पिछले मंगलवार को श्रीनगर के आसपास झेलम नदी में एक नाव पलट गई थी। जिसके बाद पूरे इलाके में तहलका मच गया था। अब तक इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई है। आज इसी क्रम में पीड़ित परिवारों से मिलने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ लोग लापता है जिसको लेकर तलास जारी है

यह भी पढ़ें.. नीतीश कुमार के आपत्तिजनक बयान पर तेजस्वी का बड़ा पलटवार

मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा कि

सोशल मीडिया एक्स पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लिखा कि वो आज नाव हादसे के पीड़ितों से मिलने गए थे और गहरी संवेदना भी व्यक्त की है। उन्होंने सभी पीड़ित परिवारों को ये भरोसा दिलाया है कि जम्मू कश्मीर का पूरा प्रशासनिक महकमा उन लोगों के साथ खड़ा है और बाकी लापता लोगों की खोज भी जारी है

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article