India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.8 रही तीव्रता

09:22 AM Aug 03, 2024 IST
Advertisement

फिलीपींस में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वॉलकैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने बताया कि फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में शनिवार सुबह 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि घरों में मौजूद लोग बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वॉलकैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के हवाले से बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 6:22 बजे लगे। जो 9 किलोमीटर की गहराई पर था और तटीय शहर लिंगिग से लगभग 66 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।

भूकंप के बाद आफ्टर शॉक्स किए जाएंगे महसूस



भूकंप के झटके मिंडानाओ क्षेत्र के कई प्रांतों में भी महसूस किए गए। इनमें अगुसन डेल सुर, दावो डे ओरो, दावो सिटी, दावो ऑक्सिडेंटल और मध्य फिलीपींस के कुछ इलाके भी शामिल हैं। संस्थान ने कहा कि टेक्टोनिक भूकंप के बाद आफ्टर शॉक्स महसूस किए जाएंगे, लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं होगा। बता दें कि फिलीपींस प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित है। इसी कारण यहां आए दिन भूकंप के झटके लगते रहते हैं। इससे पहले 11 जुलाई को फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से सुल्तान कुदारत प्रांत में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10.13 बजे आया। यह 722 किलोमीटर की गहराई पर था और तटीय शहर पालेमबांग से लगभग 133 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।

इंडोनेशिया में भी आया भूकंप



इससे कुछ दिनों पहले इंडोनेशिया के पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र पापुआ प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 रही है। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने भूकंप के बारे में जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटके जकार्ता के समयानुसार सुबह 07:22 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मम्बरमो तेंगाह रीजेंसी से 96 किमी उत्तर-पूर्व में रहा। भूकंप का केंद्र जमीन से अंदर 26 किमी की गहराई में बताया जा रहा है। हालांकि, भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में अप्रैल महीने के दौरान भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता 6.5 दर्ज की गई थी। बताया गया कि भूकंप के झटके इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और निकटवर्ती बैंटन प्रांत के साथ-साथ मध्य जावा और पूर्वी जावा प्रांतों में भी महसूस किए गए। बता दें कि इंडोनेशिया एक द्वीपसमूह देश है जो भूकंप के प्रति संवेदनशील है, क्योंकि यह पैसिफिक रिंग ऑफ फायर नामक भूकंप-प्रभावित क्षेत्र में स्थित है। इसके चलते देश में भूकंप आने की संभावना बनी रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article