India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Telangana: कांग्रेस में शामिल हुईं अभिनेत्री दिव्यवाणी

05:04 PM Nov 22, 2023 IST
Advertisement

अभिनय से राजनीति में आईं दिव्‍यवाणी बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। टॉलीवुड अभिनेत्री का यहां कांग्रेस के तेलंगाना प्रभारी महासचिव माणिकराव ठाकरे ने पार्टी में स्वागत किया। वह पिछले साल तेलुगु देशम पार्टी (TDP) से इस्तीफा देने के बाद से राजनीति से दूर हैं। हालांकि तेलंगाना विधानसभा चुनाव से ठीक एक सप्ताह पहले सक्रिय हो गई हैं।

HIGHLIGHTS

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) के बीच सीधी टक्‍कर मानी जा रही है। हालाँकि, दिव्‍यवाणी पार्टी में कौन सी भूमिका निभाएंगी, यह स्पष्ट नहीं है। पूर्व सांसद और अभिनेत्री विजयशांति के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के कुछ दिनों बाद दिव्‍यवाणी पार्टी से जुड़ी हैं। वह पिछले आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले TDP में शामिल हुई थीं और पार्टी ने उन्हें आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त किया था।

हालाँकि, चुनावों में TDP को आंध्र प्रदेश में YSR कांग्रेस पार्टी के हाथों सत्ता गंवानी पड़ी। पिछले साल उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर उनकी सेवाओं को मान्यता न देने का आरोप लगाते हुए TDP से इस्तीफा दे दिया था। अभिनेत्री ने पार्टी छोड़ने के फैसले के लिए पार्टी में कुछ ताकतों को जिम्मेदार ठहराया था।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article