India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

17 सितम्बर 2023 - आज की 10 बड़ी खबरें

10:53 AM Sep 17, 2023 IST
Advertisement
1 प्रधानमंत्री मोदी का आज जन्मदिन, देखें कौन इसे कैसे कर रहा सेलिब्रेट
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देश और दुनिया के तमाम नेता अपने-अपने तरीके से उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं
2 अगर मैं मर जाऊं तो प्लीज हमारी बेटी का ख्याल रखना…अनंतनाग में शहीद DSP के आखिरी शब्द 
देश पर कुर्बान होने से पहले DSP हुमायूं भट्ट का 2 महीने की बेटी के नाम आखिरी पैगाम, जिसे पढ़कर आंखें भर जाएंगी और सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। बहादुर बेटे को सैल्यूट करेंगे। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को आतंकियों से हुई मुठभेड़ में DSP हुमायूं भट शहीद हुए। दुश्मन की गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हुए थे
3 अरुणाचल में कृषि और बागवानी उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयोग किए जाएंगे हाईटेक तरीके, राज्यपाल ने दिया प्रस्ताव
 भारत एक कृषि प्रधान देश है। आधुनिक समय में भारत ने अपने परंपरागत खेती के तरीकों को बहुत हद तक बदला है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से अब खेती के काम भी चुटकी में हो जाते हैं। किसान भी अब नए-नए कृषि यंत्रों को अपना कर खेती आसानी से कर रहे हैं
4 पीएम मोदी आज करेंगे यशोभूमि का उद्घाटन, ये सड़कें ट्रैफिक के लिए रहेंगी बंद 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी रविवार को द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर  यशोभूमि  का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम द्वारका सेक्टर 21 से द्वारका सेक्टर 25 में एक नए मेट्रो स्टेशन तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी उद्घाटन करेंगे।
5 यूनेस्को ने यूक्रेन के दो प्रसिद्ध शहरो को लेकर किया बड़ा फैसला, वर्ल्ड हैरिटेज की ‘डैंजरस सूची’ में रखा 
संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक संगठन ”यूनेस्को’ ने शुक्रवार को यूक्रेन के शहर कीव और ल्वीव में वर्ल्ड हैरिटेज स्थलों को ‘डैंजरस सूची’ में रखा है। संगठन का कहना है, यह फैसला रूस के द्वारा यूक्रेन पर किए गये हमले के बाद किया गया है
6  20 साल की लड़की, 51 का अधेड़; शादी का झांसा 
शादी का झांसा, अबॉर्शन और फिर टॉर्चर… छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लव जिहाद की एक खौफनाक कहानी सामने आई है। 20 साल की पीड़िता ने 51 साल के अधेड़ पर लव जिहाद का आरोप लगाया है
7 दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, आज इन रास्तों से बच कर रहें
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें देश दुनिया से बधाई और शुभकामना संदेश मिल रहा है। वहीं अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी देश को आज कई तोहफा देने जा रहे हैं
8 पीएम मोदी का 73वां जन्मदिन आज, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी बधाई 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है। वे अब 73 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राजनेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
9 ब्राजील के बार्सिलोस में विमान क्रैश, क्रू मेंबर्स समेत 14 लोगों की मौत 
ब्राजील में एक विमान क्रैश होने से 14 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि विमान में 12 यात्रियों सहित क्रू मेंबर के 2 सदस्य शामिल थे। दुर्घटना में जिन 12 यात्रियों की जान गई है उनमें अमेरिकी टूरिस्ट शामिल हैं, ये सभी ब्राजील के राज्य अमेजन के बार्सिलोस की यात्रा कर रहे थे
10 यूक्रेन का रूस पर काउंटर अटैक, डोनेट्स्क क्षेत्र में की गोलाबारी; 5 नागरिकों की मौत 
पिछले एक साल से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे है। दोनों देशों के बीच शांति थमने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मामला शनिवार का है, जहां यूक्रेन ने रूस के शहर डोनेट्स्क क्षेत्र में भीषण गोलाबारी की है। इस हमले में पांच नागरिकों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल हुआ है। यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र में एक रूसी-स्थापित अधिकारी ने आज इसकी जानकारी दी है।
Advertisement
Next Article