India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Top 20 News 9 August - आज की 20 सबसे बड़ी ख़बरें

02:27 PM Aug 09, 2019 IST
Advertisement

1. 17 अगस्त को भूटान के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे PM नरेंद्र मोदी

भारत की पड़ोस प्रथम की नीति को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 से 18 अगस्त तक भूटान के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों सहित आपसी हितों से जुड़े विविध विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस आशय की जानकारी दी।
  …read more
2. 41 पाकिस्तानी नागरिकों समेत 117 यात्रियों के साथ दिल्ली पहुंची समझौता एक्सप्रेस
पाकिस्तानी प्राधिकारियों की ओर से बृहस्पतिवार को वाघा सीमा पर रोकी गई समझौता एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंची। रेलवे ने बताया कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच चलने वाली यह ट्रेन 76 भारतीय और 41 पाकिस्तानी समेत 117 यात्रियों के साथ यहां (दिल्ली) पहुंची।
  …read more
3. राहुल ने PM मोदी से की बात, केरल और वायनाड में बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी सहायता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल और अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ की स्थिति को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उनसे सहायता मांगी। वायनाड से सांसद राहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के मुताबिक, उन्होंने प्रधानमंत्री से बात की और केरल खासकर वायनाड में बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए हर संभव सहायता की मांग की। उनके ट्विटर हैंडल पर कहा गया है, “प्रधानमंत्री ने आपदा से प्रभावित लोगों के लिए हर जरूरी सहायता का भरोसा दिया है।
  …read more
4. एयरसेल-मैक्सिस मामला: चिदंबरम और कार्ति को गिरफ्तारी से मिली छूट की अवधि 23 अगस्त तक बढ़ी
दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई और ईडी द्वारा दायर एयरसेल-मैक्सिस मामलों में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम छूट की अवधि 23 अगस्त तक के लिए शुक्रवार को बढ़ा दी।
  …read more
5. पार्टियों को अपने सांसदों के लिए आचार संहिता बनाना चाहिए : नायडू
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि संसद में सांसदों के आचरण की निगरानी के लिए राजनीतिक पार्टियों को आचार संहिता बनानी चाहिए। संसद सत्र के समापन पर आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से उन्होंने यह बात कही। राज्यसभा के सभापति नायडू ने सुझाव दिया पार्टियों को यह आचार संहिता अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करनी चाहिए।
  …read more
6. जम्मू-कश्मीर पर भारत की पहल से पाकिस्तान बेचैन : विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर पर भारत की पहल से पाकिस्तान बेचैन है और उसे लगता है कि अगर जम्मू कश्मीर में विकास होगा तो वह लोगों को गुमराह नहीं कर पाएगा और इसलिये वह दुनिया के सामने द्विपक्षीय संबंधों की चिंताजनक तस्वीर पेश करने का प्रयास कर रहा है
  …read more
7. अयोध्या मामले में 5 दिन कोर्ट में सुनवाई के लिए मुस्लिम पक्ष ने जताई आपत्ति
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में सुनवाई का आज चौथा दिन है। मुस्लिम पक्षकारों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन ने सभी पांचों दिन सुनवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर मामले पर सप्ताह के सभी दिनों में सुनवाई होती है तो सुप्रीम कोर्ट की सहायता करना संभव नहीं होगा।
  …read more
8. बीजेपी ने जावड़ेकर को दिल्ली और तोमर को हरियाणा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया
आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेंद्र सिंह तोमर को क्रमश: दिल्ली एवं हरियाणा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने वरिष्ठ नेता ओ पी माथुर और भूपेंद्र यादव को क्रमश: झारखंड एवं महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
  …read more
9. श्रीनगर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए डी राजा और सीताराम येचुरी
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें और भाकपा महासचिव डी राजा को शुक्रवार को श्रीनगर हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया और शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। वाम दलों के नेता अपने पार्टी सहयोगियों से मिलने श्रीनगर गए थे।
  …read more
10. तिलमिलाए पाकिस्तान ने रोकी थार एक्सप्रेस, भारत ने बताया एकतरफा फैसला
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बूरी तरह से तिलमिलाया हुआ है। बौखलाए पाकिस्तान ने अब थार एक्सप्रेस की सेवा को रोक दिया है। इससे पहले उसने समझौता एक्सप्रेस को रोक दिया था। इसकी जानकारी खुद पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने दी है।
  …read more
11. अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, रोजाना सुनवाई जारी रखेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मे दायर अपीलों पर रोजाना सुनवाई करने के निर्णय पर मुस्लिम पक्षकारों की आपत्ति दरकिनार करते हुए शुक्रवार को स्पष्ट किया कि राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील इस मामले की दैनिक आधार पर सुनवाई जारी रहेगी।
  …read more

12. घाटी में लोगों के पास जाकर उनकी मदद करें अधिकारी : सत्यपाल मलिक
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कश्मीर घाटी के उपायुक्तों को निर्देश दिया कि वे लोगों के पास जाएं और उनकी राशन,दवा और अन्य दैनिक जरूरतों की जानकारी लेकर उन्हें शीघ्रता से पूरा करें। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के फैसले के बाद से मलिक रोजाना प्रशासन से हालात की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने गुरुवार रात सुरक्षा हालात की समीक्षा की।
  …read more
13. अगस्त क्रांति दिवस पर कमलनाथ ने दिया नारा- ‘मिलावटखोरों मध्य प्रदेश छोड़ो’
भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिरह (अगस्त क्रांति दिवस) पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को मिलावटखोरों के खिलाफ नारा दिया है -‘मिलावटखोरों मध्य प्रदेश छोड़ो’।
  …read more
14. लखनऊ : CM योगी आदित्यनाथ ने किया पौधारोपण महाकुंभ का आगाज
भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के जैतीखेड़ा में हरिशंकरी का पौधा रोपण कर पौधरोपण महाकुंभ का आगाज किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में एक दिन में 22 करोड़ पौधे लगाने के अभियान पौधारोपण महाकुंभ की शुरूआत की।
  …read more
15. 21 अगस्त तक एनएबी की हिरासत में नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी एवं पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज को एक जवाबदेही अदालत ने शुक्रवार को 21 अगस्त तक देश की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया है। मरियम के साथ ही उनके चचेरे भाई यूसुफ अब्बास को भी एनएबी की हिरास में दे दिया गया है।
  …read more
16. भारत के साथ हर तरह के सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रतिबंधित करेगा पाकिस्तान
जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाये जाने के फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ हर तरह के सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बंद करने का फैसला किया है, जिसमें दोनों देशों के मनोरंजन उद्योग के बीच हर तरह के संयुक्त उपक्रम भी शामिल हैं।
  …read more
17. कश्मीर पर नीति में कोई बदलाव नहीं आया : अमेरिका
अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर पर उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है और उसने भारत तथा पाकिस्तान से शांति एवं संयम बरतने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस से संवाददाताओं ने यह पूछा कि क्या अमेरिका की कश्मीर पर नीति में कोई बदलाव आया है।
  …read more
18. महेंद्र सिंह धोनी 15 अगस्त को लेह में फहरा सकते हैं तिरंगा
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों कश्मीर घाटी में भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी के जवानों के साथ ड्यूटी पर हैं। खबरें आ रही हैं कि स्वंतत्रता दिवस के मौके पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लद्दाख के लेह में तिरंगा लहरा सकते हैं।
  …read more
19. विदेशी धरती पर शुभमन गिल ने मचाया धमाल, यह कारनामा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट में शानदार पारी खेलते हुए दोहरा शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। भारत ए के लिए पहले ऐसे युवा बल्‍लेबाज शुबमन गिल बन गए हैं जिन्होंने दोहरा शतक लगाया है।
  …read more
20. विराट कोहली ने बारिश के बीच मैदान पर लगाए ठुमके, गेल और जाधव ने भी दिया साथ, वीडियो वायरल
बीते गुरुवार को बारिश की वजह से भारत और वेस्टइंडीज के बीच में वनडे सीरीज का पहला वनडे रद्द हो गया। मैच रद्द होने के बाद स्टेडियम में बैठे फैन्स भी दुखी हो गए। जबकि इस दौरान मैदान पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल मस्ती करते हुए दिखाई दिए।
  …read more
Advertisement
Next Article