India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

United Nations: तालिबान शासन में विदेशी आतंकियों को मिल रही पूरी छूट

09:32 PM Feb 16, 2024 IST
Advertisement

तालिबान शासन में विदेशी आतंकियों को पूरी छूट मिल रही, जिससे वह तेजी से फलफूल रहे हैं। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात के कोई हालिया संकेत नहीं हैं कि तालिबान ने युद्धग्रस्त देश में विदेशी आतंकवादी लड़ाकों की गतिविधियों को सीमित करने के लिए कोई कदम उठाया हो।

  Highlights 

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस की ओर से रिपोर्ट में सदस्य देशों की चिंता भी व्यक्त की गई है कि तालिबान शासित अफगानिस्तान में आतंकवादी समूहों को हाल के इतिहास में किसी भी समय की तुलना में अधिक स्वतंत्रता प्राप्त है। विशेष रूप से खतरनाक आइएस आतंकवादी समूह की ताकत लगभग दोगुनी हो गई है। आइएस द्वारा उत्पन्न खतरे पर महासचिव की 14वीं रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान के सैन्य अभियान के बाद अफगानिस्तान में सुरक्षा परिदृश्य नाटकीय रूप से बदल गया।

अफ्रीका के साहेल रीजन को लेकर चिंता

वहीं, संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद विरोधी प्रमुख ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम अफ्रीका और साहेल में राजनीतिक अस्थिरता के बीच इस्लामिक स्टेट चरमपंथी समूह एक बढ़ता खतरा बन गया है और विदेशों में हमले का इरादा रखता है। व्लादिमीर वोरोन्कोव ने संयुक्त राष्ट्र के निष्कर्षों को दोहराया कि खतरे का मुकाबला करने में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों द्वारा महत्वपूर्ण प्रगति के बावजूद, आइएस अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण खतरा बना हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article