India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

West Bengal: जलपाईगुड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता की पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार

03:47 AM Jul 26, 2024 IST
Advertisement

West Bengal: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या का सामना करने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दबंगों ने पेड़ से बांधकर एक कांग्रेस कार्यकर्ता की जमकर पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता का नाम मानिक राय था। जलपाईगुड़ी जिले के मैनागुड़ी थाना इलाके में यह घटना हुई है।

Highlights:

 

11 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

पुलिस अधीक्षक उमेश खंडाबहाले ने कहा कि मानिक की पत्नी स्वप्ना राय ने 11 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा और कूचबिहार जिले में भी इसी प्रकार की घटनाएं हो चुकी है। चोपड़ा में एक युवक और युवती की सार्वजनिक तौर पर पिटाई की गई थी। कूचबिहार में एक महिला को नग्न कर पीटा गया था।

घटना के बाद मृतक माणिक राय की पत्नी स्वप्ना राय ने 11 लोगों के नाम पर मयनागुड़ी पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अब तक कुल पांच को गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश शुरू कर दी है।

पुराने विवाद को लेकर हुआ झगड़ा

बुधवार देर रात पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ता माणिक के घर पर हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दिया। इसके बाद माणिक को घर से बाहर ले जाकर एक पेड़ से बांध कर पिटाई कर दी। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। इधर, घटना की सूचना पर मयनागुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ने माणिक को लहूलुहान हालत में बरामद कर मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल ले गये। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर कर दिया।

जहां गुरुवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे माणिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद माणिक राय की पत्नी स्वप्ना राय ने 11 लोगों के नाम पर मयनागुड़ी पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नारायण राय, नारायण राय, राजकुमार राय, मिथुन दास और दिलीप राय को गिरफ्तार कर लिया। मयनागुड़ी थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article