भारत का सबसे बड़ा कार चोर अनिल चौहान दिल्ली से गिरफ्तार, अब तक 200 मामले दर्ज
करीब दो सौ मामलों में सात साल से अधिक समय से फरार चल रहे एक वाहन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
10:42 AM Sep 06, 2022 IST | Desk Team
करीब दो सौ मामलों में सात साल से अधिक समय से फरार चल रहे एक वाहन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देश के सबसे बड़े कार चोर कहे जाने वाले आरोपी ने तीन शादियां की हैं। उसे अपने 27 साल के आपराधिक इतिहास में दो बार गिरफ्तार किया गया था।
Advertisement
आरोपी की पहचान अनिल चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह लगभग 6,000 मामलों में शामिल था, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अनिल के खिलाफ अब तक 200 मामले दर्ज हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह दो दशकों से कारों की चोरी कर रहा है।
अधिकारी ने बताया, चौहान कारों की चोरी करता था और असम और पूर्वोत्तर भारत में बेच देता था। उसने कई मौकों पर पुलिस को चकमा दिया। जब दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू की, तो वह असम भाग गया। वहां उसने गैंडे के सींगों की तस्करी शुरू कर दी।
Advertisement