BBNJ Agreements: भारत ने समुद्री जैव विविधता की रक्षा के लिए वैश्विक महासागर संधि पर किया हस्ताक्षर
08:12 PM Sep 28, 2024 IST | Pannelal Gupta
BBNJ Agreements: भारत ने 'राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार से परे जैव विविधता' समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समुद्री जैव विविधता की रक्षा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है। हमारे महासागर स्वस्थ और लचीले बने रहें इस दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
Highlights
- 'राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार से परे जैव विविधता' समझौते पर हस्ताक्षर
- 'समुद्री जीवन को देशों द्वारा संरक्षित करना'
- भारत की रणनीतिक मौजूदगी को बढ़ाने में मददगार
भारत का BBNJ समझौते पर हस्ताक्षर
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बीबीएनजे समझौते पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, 'आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बीबीएनजे समझौते पर हस्ताक्षर किए। विदेश मंत्री कहा, भारत बीबीएनजे समझौते में शामिल होने पर गर्व महसूस कर रहा है, हमारे महासागर स्वस्थ और लचीले बने रहें इस दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
Advertisement
Advertisement